Sports

वीवीएस लक्ष्मण ने शेयर की सौरव गांगुली की तस्वीर, कहा “अपरंपरागत और गर्व करने वाले इंसान”

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तारीफ की और कहा कि, वह दिल खोलकर खेलते थे। लक्ष्मण ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के लॉडर्स मैदान पर नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में टी-शर्ट उतारने वाली फोटो शेयर करते हुए कहा कि, अपरंपरागत और गर्व करने वाले इंसान।

 

उन्होंने BCCI के मौजूदा अध्यक्ष के बारे में आगे लिखा कि, शक्तिशाली युवा खिलाड़ी, जिन्होंने आगे चलकर शानदार खेल खेला उसका श्रेय गांगुली की कप्तानी को जाता है। सौरव गांगुली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है।

भारत की मशहूर ‘फैब फोर’ का हिस्सा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में उम्मीद जताई है कि, इस साल IPL खेला जा सकेगा। कोरोना महामारी के कारण IPL के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही, लक्ष्मण ने IPL को खाली स्टेडियम में कराने का भी समर्थन किया है। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि, IPL से जुड़े मैचों का आयोजन उन शहरों में कर सकते हैं, जहां कई स्टेडियम हैं। इससे खिलाड़ियों को कम ट्रैवल करना पड़ेगा।

लक्ष्मण ने कहा, ‘निश्चित तौर पर इस साल IPL के आयोजन की संभावना है। आपको ऐसे एक वेन्यू की पहचान करनी होगी जहां 3 या 4 स्टेडियम हों, क्योंकि ट्रैवल करना भी काफी चुनौतीपूर्ण होगा।’ उन्होंने कहा, ‘आप यह नहीं जानते कि, एयरपोर्ट पर कौन कहां जा रहा है? इसलिए मुझे विश्वास है कि, फ्रेंचाइजी और BCCI इस पर गौर करेंगे।’

This post was published on जून 2, 2020 16:54

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022