Sports

कश्मीर पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट से भड़के हरभजन सिंह

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अब वो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब से शाहिद ने कश्मीर के बारे में ट्वीट किया है उसके बाद से उनसे कोई रिश्ता नहीं रह गया।

हरभजन ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा,

जो शाहिद अफरीदी ने कहा है वो वाकई में बहुत ही ज्यादा निराशाजनक है। हमारे देश के बारे में प्रधानमंत्री को लेकर जो कुछ भी उन्होंने विचार जाहिर किए। यह किसी भी तरह से स्वीकार करने योग्य बात नहीं है।

हरभजन और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम चर्चा का विषय बना हुआ था जबसे उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी के फाउंडेशन को कोरोना से लड़ने के लिए मदद करने की बात कही थी। उन्होने ने आगे कहा

ईमानदारी से कहूं तो अफरीदी ने हमें कहा था कि चैरिटी के लिए हम अपील करें। हमने उनके भरोसे पर, मानवता के लिए यह किया और उनके लिए जो लोग भी इस कोरोना की वजह से तकलीफ झेल रहे हैं।

“यहां तक कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी यह कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ एक जंग है जो सीमाओं के पार भी जाती है जो धर्म और जात से परे है। तो हम इसको लेकर बहुत ही ज्यादा पक्के थे जो भी चीज को हम प्रमोट कर रहे थे, इसमें सिर्फ और सिर्फ उन लोगों की मदद की जा रही थी जो मुश्किल में हैं।

लेकिन यह आदमी तो हमारे ही देश के बारे में बातें कर रहा है। मुझे तो बस इतना ही कहना है कि मेरा शाहिद अफरीदी से कोई लेना देना नहीं। हमारे देश की समस्या के बारे में उनको बोलने का कोई भी हक नहीं है और हमारी सीमा और देश से दूर रहना चाहिए।

मैंने इस देश में जन्म लिया है और इसी देश मे मरूंगा। मैंने अपने देश के लिए 20 साल खेला और भारत के लिए काफी सारे मुकाबले जीते हैं। कोई भी यह नहीं कह सकता कि मैंने अपने देश के खिलाफ कुछ किया है। आज और कल अगर देश को कहीं भी मेरी जरूरत हुई, यहां तक की बॉर्डर पर भी तो देश के लिए बंदूक उठाने वाला मैं पहला इंसान होउंगा।”

 

This post was published on मई 17, 2020 20:23

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
Shaunit Nishant

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022