Categories: Crime World

प्यार मे रोड़ा बने दादा-दादी का किया मर्डर, बाद मे की पार्टी

16 वर्ष की लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

परफ्युम छिड़क कर घर मे कई दिनो तक रखा लाश

संतोष कुमार गुप्ता

जॉर्जियाः सुना था प्यार अंधा होता है। किंतु दो प्यार करने वालो के बीच रोड़ा बनने वालो कितना बड़ा सजा मिलता है यह सुन आपके रोगंटे खड़े हो जायेंगे। वह भी परिवार के उस सदस्य को जिसने नीचे तीन पुश्तो ने अपनी उम्र गुजारी हो।  अमेरीका के जॉर्जिया में पुलिस ने एक 16 साल की लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ दादा-दादी के मर्डर के आरोप में बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां लड़की ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने इससे इंकार किया है।  पुलिस के मुताबिक, जॉर्जिया के लॉवरेंसेविल इलाके में रहने वाली ससांद्रा कैसी ने 6 अप्रैल, 2016 को इस वारदात को अंजाम दिया था।

ससांद्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉनी राइडर को रात को अपने घर बुलाया था, उस समय उसके दादा रैंडाल और दादी वेंडी सो रहे थीं।  इसी दौरान दोनों ने बेसबॉल बैट से उन पर ताबड़तोड़ हमले कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ससांद्रा और जॉनी यहीं नहीं रुके, इसके बाद दोनों ने उनका गला भी रेत दिया और बॉडी को प्लास्टिक की पॉलीथीन में लपेटकर बेडरूम में छिपा दिया था। दूसरे दिन अपने फ्रेंड्स को घर में पार्टी के लिए बुलाया और जमकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों करीब चार-पांच दिनों तक घर में ही रहे और लाश की बदबू मिटाने के लिए परफ्यूम का यूज करते रहे।

ससांद्रा ने मर्डर की वजह बताई कि वह अपने ग्रैंडपेरेंट्स से तंग आ चुकी थी, क्योंकि वे उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती करने से रोकते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को कुछ दिनों से रैंडाल और वेंडी नजर नहीं आए। एक पड़ोसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ससांद्रा ने गेट नहीं खोला। पुलिस को लगा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस दूसरे दिन दोबारा घर पहुंची, तब भी घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
घर के अंदर से बदबू आई तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और बॉडी बरामद की।  ससांद्रा ने पुलिस को बताया कि पुलिस के घर आने के बाद वह समझ गई थे कि अब पकड़ी जाएंगी। इसके चलते वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ शहर छोड़कर भाग गई थी। पुलिस ने ससांद्रा की तलाश के लिए दिसंबर महीने में एक ऐड भी जारी किया था। जनवरी में ससांद्रा और उसके ब्वॉयफ्रेंड राइडर को अरेस्ट कर लिया गया था।

This post was published on अप्रैल 23, 2017 14:47

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024