सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 1:28 पूर्वाह्न IST
होमSportsएंडयू टाई की हैट्रीक व स्मिथ-मैकुलम के कमाल से गुजरात ने खोला...

एंडयू टाई की हैट्रीक व स्मिथ-मैकुलम के कमाल से गुजरात ने खोला खाता

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

राजकोट.ड्वेन स्मिथ व ब्रेंडन मैकुलम की बेहतरी बल्लेबाजी व एंडयू टाई के हैट्रिक विकेट के साथ गुजरात लायंस ने आइपीएल मे अपना खाता खोल लिया। IPL-10 के 13वें मैच में गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। 172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 18 ओवर में 172/3 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम (49) और ड्वेन स्मिथ (47) हाइएस्ट स्कोरर रहे।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में रहाणे आउट हो गए थे। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार विकेट गिरते रहे।

– पुणे की टीम ने 20 ओवर में 171/8 रन बनाए। जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 43, राहुल त्रिपाठी ने 33 और मनोज तिवारी ने 31 रन बनाए।

– अपना पहला IPL मैच खेल रहे एंड्रू टाइ ने गुजरात के लिए 17 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान आखिरी ओवर में उन्होंने IPL-10 की दूसरी हैट्रिक भी लगाई।

– जवाब में 172 रन का पीछा करते हुए गुजरात को ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैक्कुलम ने जोरदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

– इसके बाद दूसरे और तीसरे विकेट के लिए ज्यादा रन नहीं बने। लेकिन चौथे विकेट के लिए कप्तान सुरेश रैना और एरोन फिंच ने 61* रन जोड़कर टीम को मैच जीता दिया।

– सुरेश रैना 22 बॉल पर 35 रन और एरोन फिंच 19 बॉल पर 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

– अपने डेब्यू IPL मैच में ही शानदार हैट्रिक लगाने के साथ 5 विकेट लेने वाले एंड्रू टाइ ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

कैसे आउट हुए गुजरात के प्लेयर्स

– गुजरात की टीम को पहला झटका 94 के स्कोर पर 8.5 ओवर में लगा। जब शार्दुल ठाकुर की बॉल पर ड्वेन स्मिथ (47) को दीपक चहर ने कैच आउट कर दिया।

– दूसरा विकेट 11.1 ओवर में राहुल चहर ने लिया। उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम (49) को स्टम्पिंग करा दिया। 32 बॉल की अपनी इनिंग में मैक्कुलम ने 5 चौके और 3 सिक्स लगाए।

– इमरान ताहिर ने 12.5 ओवर में दिनेश कार्तिक (3) को बोल्ड कर गुजरात की टीम को तीसरा झटका दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 111/3 रन था।

कैसे गिरे थे पुणे के विकेट

– पुणे की टीम को पहला झटका मैच की तीसरी ही बॉल पर लग गया। जब प्रवीण कुमार की बॉल पर अजिंक्य रहाणे (0) को सुरेश रैना ने स्लिप में कैच कर लिया।

– दूसरा विकेट 5.5 ओवर में 64 के स्कोर पर लगा। जब टाइ की बॉल पर राहुल त्रिपाठी (33) को एरोन फिंच ने कैच कर लिया।

– 9.2 ओवर में तीसरे विकेट के रूप में कप्तान स्टीव स्मिथ (43) आउट हुए। वे ड्वेन स्मिथ की बॉल पर एरोन फिंच को कैच दे बैठे। 28 बॉल की अपनी इनिंग में स्टीव ने 6 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।

– चौथा झटका 12.1 ओवर में एंड्रू टाइ ने बेन स्टोक्स (25) को बोल्ड करते हुए दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 106/4 रन था।

– दो ओवर बाद ही पांचवें विकेट के रूप में एमएस धोनी (5) भी आउट हो गए। उन्हें 14.2 ओवर में रवींद्र जडेजा ने lbw कर दिया।

– अगले तीन विकेट आखिरी ओवर में लगातार तीन बॉल पर गिरे। इस दौरान एंड्रू टाइ ने अंकित शर्मा, मनोज तिवारी और शार्दुल ठाकुर को आउट किया।

टाइ ने लगाई हैट्रिक

– मैच के आखिरी ओवर की पहली तीन बॉल पर गुजरात के बॉलर एंड्रू टाइ ने लगातार तीन विकेट लिए।पहली बॉल पर उन्होंने अंकित शर्मा (25) को मैक्कुलम के हाथों कैच कराया।

– दूसरी बॉल पर टाइ ने मनोज तिवारी (31) को इशान किशन के हाथों कैच करा दिया। तीसरी बॉल पर उन्होंने नए बैट्समैन शार्दुल ठाकुर (0) को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

– अपना डेब्यू IPL मैच खेल रहे टाइ ने इस मैच में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। हालांकि आखिरी बॉल पर अगर जडेजा ने चहर का कैच ना छोड़ा होता तो टाइ के खाते में 6 विकेट होते।

– ये इस IPL सीजन की दूसरी हैट्रिक रही। इस सीजन की पहली हैट्रिक आज हुए RCB और MI के मैच में मुंबई के बॉलर सैमुअल बद्री ने लगाई थी।

गुजरात लायंस का स्कोर बोर्डः

बैट्समैन रन बॉल 4 6

ड्वेन स्मिथ कै. चहर बो. ठाकुर 47 30 8 1

ब्रेंडन मैक्कुलम स्टंपिंग धोनी बो. चहर 49 32 5 3

सुरेश रैना नॉट आउट 35 22 4 1

दिनेश कार्तिक बो. इमरान ताहिर 3 5 0 0

एरोन फिंच नॉट आउट 33 19 3 2

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का स्कोर बोर्डः

बैट्समैन रन बॉल 4 6

अजिंक्य रहाणे कै. रैन बो. प्रवीण कुमार 0 3 0 0

राहुल त्रिपाठी कै. फिंच बो. टाइ 33 17 3 2

स्टीव स्मिथ कै. फिंच बो. स्मिथ 43 28 6 1

बेन स्टोक्स बो. टाइ 25 18 2 1

मनोज तिवारी कै. इशान बो. टाइ 31 27 2 1

एमएस धोनी lbw बो. जडेजा 5 8 0 0

अंकित शर्मा कै. मैक्कुलम बो. टाइ 25 15 2 1

शार्दुल ठाकुर बो. टाइ 0 1 0 0

लोकी फर्ग्युसन नॉट आउट 1 1 0 0

राहुल चहर नॉट आउट 3 2 0 0

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...