विराट कोहली
फोर्ब्स ने 2020 में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इकलौते भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ही हैं। विराट ने 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि करीब 196.36 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस लिस्ट में 66वां स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर हैं। फेडरर के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर स्टार फुटबॉलर्स क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी हैं।
फेडरर की कमाई 106.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर, रोनाल्डो की कमाई 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर और मेस्सी की कमाई 104 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। फोर्ब्स साल 1990 से यह लिस्ट जारी कर रहा है। इस लिस्ट में पहली बार ऐसा हुआ है कि, किसी टेनिस खिलाड़ी ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है। विराट की कमाई की बात करें, तो 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर उनकी सैलरी और विनिंग प्राइस मनी का है, जबकि 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर उन्हें एंडॉर्समेंट के मिलते हैं। 2018 में फोर्ब्स की इस लिस्ट में विराट 83वें स्थान पर थे और 2019 में फिसलकर 100वें स्थान पर पहुंच गए थे।
2020 में विराट ने जबर्दस्त वापसी की और 66वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोरोना महामारी के कारण दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स स्थगित या रद्द किए जा चुके हैं। इस बीच ज्यादातर देशों में लॉकडाउन जारी है। विराट कोहली इन दिनों मुंबई में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ घर में ही हैं।
This post was published on मई 30, 2020 11:00
Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More
Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More
विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More
क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More
आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More