Categories: National World

भारत के द्वारा पाक कैदी की रिहाई पर रोक जायज

राजकिशोर प्रसाद

पाक की बार बार बर्बरता की कार्रवाई भारत के प्रति कोई नई   बात नही है। वह सबरजीत की तरह कुलभूषण को भी मौत देना चाहती है। आंतकवाद को पनाह देने के जिल्लत से झल्लाये पाकिस्तान हर सिमा लांघती जा रही है। भारत की सहिष्णुता की परीक्षा की हद हो गई। दुनिया की शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो भारत जैसा सहिष्णुता अपनाता होगा। बार बार चेतावनी के बावजूद पाक अपनी गलत हरकत से बाज नही आ रहा। कुलभूषण जाधव के साथ नही पाक भारत के साथ घिनौनी हरकत कर रही है। जाधव के साथ न्याय नही किया। यहाँ तक की उसे वकील तक नही मिली। झूठे आरोप लगाये। जाधव भारत के नौ सेना अधिकारी थे। वह ईरान में व्यापार कर रहा था। इसी क्रम में वह पाकिस्तान जा रहा कि रास्ते में उसे गिरफ्तार कर ली गई। उस पर रॉ के एजेंट सहित कई झूठे गम्भीर आरोप लगाते हुये गुप्त तरीके से पाक की सैन्य अदालत ने फाँसी की सजा दे दी। इस पर आयी खबर से भारत बौखलाना लाजमी है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने तुरन्त पाक उच्चायुक्त को तलब कर अपनी मंशा बता दी और इसे सुनियोजित हत्या की संज्ञा दे डाली। साथ ही अपनी कड़ी त्वरित करवाई की फरमान बता दी की हम भी पाक की 11 कैदी की रिहाई नही करेगे। साथ   गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दो टूक जबाव दी है। पाक  स्थित भारतीय उच्चायुक्त 25 मार्च से 31 मार्च तक 13 बार जाधव से मिलने की आग्रह पाक से की किन्तु नही सुनी गई। जाधव के खिलाफ पाक के पास कोई ठोस साबुत भी नही है। सबूत के तौर पर पाक ने जो वीडियो पेश किये वह सत्यता से परे है। एस जयशंकर ने अपनी नाखुस भरे पत्र में कहा है कि जाधव को पाकिस्तान नही ईरान में पकड़ा गया। न्याय प्रक्रिया का सही ढंग से पालन नही किया गया। हालांकि पाक सीनेट ने न्याय प्रक्रिया को सही ठहराया है। अब भारत को पाक के प्रति ठोस कार्रवाई की जरूरत है। लाख चेतावनी के बाद भी पाक अपनी ओछी व घिनौनी हरकतो से बाज नही आ रही है। अब भारत का सब्र जबाव दे रही है। अब जरूरत है ठोस व कठोर पहल की ताकि उसे ओछी हरकत का वाजिव सजा मिले और हमारा जाधव वतन लौटे। अगर समय रहते ठोस कदम नही उठाई गई तो कही सबरजीत की तरह जाधव को भी भारत गवा देगा।

This post was published on अप्रैल 11, 2017 20:38

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
राज कि‍शाेर प्रसाद

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022