होमSocietyमीनापुर के मतदाताओं का उत्साह कोरोना पर भारी पड़ा

मीनापुर के मतदाताओं का उत्साह कोरोना पर भारी पड़ा

Published on

  • शिवहर जिला से सटे मीनापुर के नक्सल पीड़ित गांवो में दिखा जबरदस्त उत्साह
मतदान के लिए उत्सुक महिलाएं

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर में मतदाताओं का उत्साह कारोना पर भारी पड़ गया। मंगलवार की सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लगी लम्बी कतार और कतार में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी कहानी वयां कर रहा था। शिवहर जिला के तरियानी से सटे और किसी जमाने में नक्सल पीड़ित गंगटी के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। मतदान केन्द्रो पर थर्मोस्क्रिनिंग, सेनिटाइजर और ग्लब्स का इस्तेमाल हो रहा था। हालांकि, कई जगहो पर डस्टबीन नहीं रहने से लोगो को परेसानी का सामना करना पड़ा।
गंगटी के मतदान केन्द्र पर वोट गिराने के बाद अपनी पतोहू सीमा देवी के इंतजार में खड़ी शैल देवी बताती है कि वोट गिराने के बाद लौट कर खाना बनायेंगे। वहीं, कतार में अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़ी लक्ष्मी देवी कहती है कि सुबह में ही खाना बना दिये थे। अब वोट गिराने के बाद सभी लोगो को खिला देंगे। बिकलांग शिवजी सहनी वोट का महत्व समझाते हुए कहतें है कि वोट देंगे, तब विकास होगा। मतदान केन्द्र पर मौजूद पूर्व नक्सल नेता सुरेश सहनी वोट गिराने के लिए काफी उत्सुक दिखे। पूछने पर कहने लगे- मतदान जरुरी है।
गंगटी में 49, 49 ‘क’, 50 और 50‘क’ के चार मतदान केन्द्रो पर मतदाताओ की कुल संख्या- 1,551 है। पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। कमोवेश यही हाल नक्सल पीड़ित तुर्की हाई स्कूल के मतदान केन्द्र संख्या 35, 36 और 37 पर दिखा। यहां मतदाताओं की कुल संख्या- 1,650 है। पीठासीन पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि यहां महिला वोटरो में जबरदस्त उत्साह है।

थर्मोस्क्रिनिंग

इसी प्रकार खेमाईपट्टी का आदर्श मतदान केन्द्र हो या मानिकपुर मध्य विद्यालय का मतदान केन्द्र। वासुदेव छपरा, मीनापुर, हरका, चाकोछपरा, हथियावर, बनघारा, सिवाईपट्टी, कड़चौलिया, खरहर और मझौलिया सहित कई अन्य मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की लम्बी कतार, कोविड को चुनौती देकर प्रजातंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए उतावली दिख रही थी। निर्वाची पदाधिकारी चंदन चौहान ने शांति पूर्वक मतदान संपन्न होने का दावा किया है।
हल्का बल प्रयोग
छिटफुट घटनाओं को छोर कर मीनापुर विधानसभा में मंगलवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे धरमपुर मतदान केन्द्र संख्या- 209 पर ईवीए में गड़बरी की शिकायत मिली। हालांकि, आधा घंटा में इसको ठीक कर लिया गया और मतदान शुरू हो गया। इसके बाद कई और जगहों सेेेे ईवीएम में गड़बड़ीी की शिकायत आई और करीब 32 ईवीएम को बदलना पड़ा। मदारीपुर कर्ण में मतदान केन्द्र संख्या- 197 और शाहपुर के मतदान केन्द्र संख्या- 207 पर दो गुटो में मामुली झड़प के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इधर, हजरतपुर मतदान केन्द्र संख्या- 180 पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बन प्रयोग करना पड़ा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

More like this

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...