मंगलवार, अप्रैल 14, 2026 10:43 पूर्वाह्न IST
होमBiharमिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

Published on

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था

KKN ब्यूरो। सन् 1975 का एक गांव। कच्ची सड़कें। बैलों की घंटियां। लालटेन की रोशनी में खाना बनाती महिलाएं। चौपाल पर बैठे बुजुर्ग—जहां खबरें रेडियो से नहीं, रिश्तों से चलती थीं। उस दौर में गांव गरीब था, लेकिन रिश्ते अमीर हुआ करते थे। सपने छोटे थे, लेकिन नींद गहरी आती थी। आज 2025 का वही गांव पक्की सड़क से जुड़ा है। हाथों में मोबाइल है। घरों में टाइल्स और टीवी है, बाइक है। लेकिन, क्या वही सुकून है?

हरित क्रांति से डिजिटल इंडिया तक: खेतों का बदलता रंग

1970 के दशक में खेत की हल और बैलों से जुताई होती थी। हरित क्रांति ने अनाज बढ़ाया, पर असमानता भी बढ़ाई। आज ट्रैक्टर हैं, हार्वेस्टर हैं, सब्सिडी है, मनरेगा है। लेकिन खेती अब भी अनिश्चित है—कभी मौसम से, कभी बाजार से। पहले बेटा खेत संभालता था। आज वही बेटा शहर की बस पकड़ लेता है—दिल में गांव, हाथ में मोबाइल, और आंखों में नौकरी का सपना।

बदलता सामाजिक ढांचा: रिश्तों की परिभाषा भी बदली

एक समय था जब संयुक्त परिवार गांव की ताकत थी। अब छोटे परिवार, अलग-अलग कमरों में अलग-अलग स्क्रीन लगे हैं। पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। लड़कियां स्कूल जा रही हैं, कॉलेज जा रही हैं। यह बदलाव उम्मीद जगाता है। पर उसी गांव में बुजुर्ग कहते हैं— पहले गरीबी थी, पर अपनापन था… अब सब है, पर वक्त नहीं है।

क्या पहले लोग ज्यादा संतुष्ट थे?

यह सवाल सीधा नहीं है। पहले जरूरतें सीमित थीं! तुलना कम थी। सामूहिकता मजबूत थी। आज अवसर अधिक हैं। आय के नए साधन हैं। लेकिन अपेक्षाएं भी अनंत हैं। पहले संतोष था। जो है, वही काफी है- ऐसी सोच थी। आज बेचैनी है- और क्या मिल सकता है__ लोग इस दौड़ में जी रहें है।

अच्छे बदलाव: जो गांव को आगे ले गए

सड़क, बिजली, पानी की बेहतर सुविधा… शिक्षा और स्वास्थ्य तक पहुंच… महिलाओं की सामाजिक भागीदारी… और डिजिटल कनेक्टिविटी…। गांव अब देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है। वह सिर्फ मतदाता नहीं, जागरूक नागरिक की पहचान है।

बुरे असर: जो चुपचाप पनप रहे हैं

पलायन से खाली होते आंगन… बुजुर्गों का अकेलापन… खेती पर बढ़ता कर्ज… और सोशल मीडिया से फैलती अफवाहें…। गांव अब दो दुनियाओं के बीच खड़ा है— एक में परंपरा की मिट्टी है, दूसरी में आधुनिकता की चमक।

आज का गांव: संतुष्टि या संघर्ष?

आज का ग्रामीण समाज पहले से अधिक जागरूक, महत्वाकांक्षी और संसाधनों से जुड़ा है। पर उसके भीतर एक मौन संघर्ष भी है— क्या हम विकास की दौड़ में अपनी पहचान खो रहे हैं? संतुष्टि अब रोटी, कपड़ा और मकान से आगे बढ़कर सम्मान, अवसर और पहचान से जुड़ गई है।

बदलाव की इस यात्रा में असली सवाल

गांव बदला है—बहुत बदला है। पर हर बदलाव अपने साथ कुछ खोता भी है, कुछ पाता भी है। आज का गांव पहले से ज्यादा सक्षम है, लेकिन पहले से ज्यादा बेचैन भी। शायद सच यह है— संतोष समय के साथ नहीं, मन के साथ बदलता है।

अगर आप ग्रामीण समाज, बदलती राजनीति और सामाजिक परिवर्तन पर ऐसी ही संवेदनशील और गहन रिपोर्ट पढ़ना चाहते हैं, तो जुड़े रहिए KKN Live के साथ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या पश्चिम बंगाल का 2026 विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई है

इस वीडियो में हम पश्चिम बंगाल की राजनीति के उस खतरनाक मोड़ का विश्लेषण...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...