Home Goa बहुत पहले ही बन गई थी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना- पर्रिकर

बहुत पहले ही बन गई थी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना- पर्रिकर

एक टीवी एंकर के अपमानजनक सवाल बना पाक का काल

गोवा। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पीओके में आतंकवादियों पर किए गए सर्जिकल हमलों की योजना 15 महीने पहले बनी थी। चार जून, 2015 को पूर्वोत्तर के आतंकी समूह एनएससीएन ने मणिपुर के चंदेल जिले में भारतीय सेना के एक काफिले पर हमला कर 18 जवानों की जान ले ली थी। इसके बाद आठ जून को भारत ने भारत-म्यांमार की सीमा पर लक्षित हमले कर करीब 70-80 उग्रवादियों को मार गिराया। म्यांमार की सीमा पर चलाए गए उग्रवाद विरोधी अभियान के बाद एक टेलीविजन एंकर ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से एक अपमानजनक सवाल पूछे थे। एंकर ने पूछा था कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक कर सकतें हैं क्या? केन्द्र की सरकार ने इस सवाल के बाद ही पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का मन बना लिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version