Home Gujarat शेरो के दहाड़ के बीच हो गया प्रसव

शेरो के दहाड़ के बीच हो गया प्रसव

अस्पताल जाने के दौरान गर्भवती के एंबुलेंश को एक दर्जन शेरो ने घेरा

गुजरात। गिर के अमरेली जिले की रहने वाली मंगूबेन मकवाना नाम की महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन रास्ते में गिर का घना जंगल और अंधेरी रात में जब एंबुलेंस जंगल से गुजर रही थी, तब उसे 12 शेरों ने घेर लिया। इसके बाद एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी और मंगूबेन ने शेरो के दहाड़ के बीच एंबुलेंश में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद उसे वॉर्मर में रखा गया और फिर धीरे-धीरे शेरों ने वहां से हटना शुरू किया। इसके बाद ड्रायवर ने भी एंबुलेंस को धीमी रफ्तार में वहां से निकाल कर जच्चा एवं बच्चा को अस्पताल पहुंचा दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version