Home Society कल अपने वतन लौटेगी सुखवंत

कल अपने वतन लौटेगी सुखवंत

राजकिशोर प्रसाद

पंजाब के जालंधर की रहनेवाली सुखवंत  कौर जनवरी में तीन महीने की पर्यटन वीजा पर दिल्ली के एक एजेंट के साथ सऊदी  अरब गई। जहाँ उसके साथ  गलत सलूक हुआ और उसे बेच दिया गया। कई यातनाये दी गई। जब ये मामला सुखवंत के पति कुलवन्त ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बताया तो विदेश मंत्रालय ने इसमें सख्ती दिखाई और सुखवंत को भारत वापस लाने की हर सम्भव कोशिश की। आख़िरकार सुषमा का प्रयास सफल रहा और सुखवंत 31 मई को अपने वतन लौट रही है। कुलवन्त के मुताबिक सुखवंत के जाने के बाद करीब एक हफ्ते भर सुखवंत से बाते हुई। उसके बाद उससे बाते करना बन्द हो गई। यहाँ तक की जो एजेंट ले गया था। उसने भी बाते करना बन्द कर दिया। एक दिन वहाँ के हॉस्पिटल से फोन आने पर सुखवंत के साथ हो रही यातनाये और उसे बेचे जाने  की जानकारी मिली। तब विदेश मंत्रालय से अपनी पत्नी की वतन सलामती वापस की गुहार लगाई। बताते चले की विगत दिनों भी  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से पाकिस्तान  से उज्मा को वापस लाया गया। जो साहसिक और सराहनीय है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version