Home Society 18वीं शहादत दिवश पर बहुत याद आये शहीद प्रमोद

18वीं शहादत दिवश पर बहुत याद आये शहीद प्रमोद

जयंती के मौके पर बेटियों का स्कूल फीस कम किया गया

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। शहीद प्रमोद की 18वीं शहादत दिवश कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर स्थित स्मारक स्थल पर मंगलवार को मनाई गई। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामसूरत राय ने संस्थान के निदेशक श्यामनंदन यादव से सहमति लेते हुए कहा कि अब शहीद प्रमोद के नाम के सभी शिक्षण संस्थान में बेटियों को कम फीस पर पढ़ाई जाएगी। जबकि, महिला शिक्षिका को पुरुष के बनिस्पत अधिक वेतन दी जाएगी। श्री यादव ने कहा की धन्य है शहीद प्रमोद की मां जो प्रमोद जैसे बेटे को जन्म दिया।
कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कार्गील पंप से माधोपुर सुस्ता तक पक्की सड़कों की स्वकृति मिल गई है। अब इस मार्ग से लोग आ जा सकेंगे। वही डॉक्टर भगवान लाल सहनी ने कहा की हम वैसे देश मे जन्म लिए जहा देश को मां की उपाधी दी जाती है। कहा कि उसी मां की रक्षा करते हुए प्रमोद शहीद हुए है। उनकी शहादत हम सभी देश वासियों के लिए गौरव की बात है।
वही, भाजपा नेता राजेश कुमार वर्मा ने कहा लोग अपने चारपुस्त तक ही अपने पूर्वजों के नाम जानते है। पर वो जो देश का सपुत देश के लिए शहिद होते है, उन्हें अमर शहीद कहते है। इतिहास गवाह है, हर राष्ट्रीय पर्व पर हम देश वासी उन्हें याद कर नमन करते है। आयोजक सह शहीद प्रमोद सेवा समिति के सचिव श्यामनंदन यादव ने कहा चार भाईयो में तीन भारतीय सेना में था। जिसमें मेरा छोटा भाई प्रमोद शहीद हो गया।
समारोह का संचालन पोफेशर हरिशंकर भारती ने किया।  अंत मे राष्ट्र गान व शहिदी गीत से कार्यक्रम का समापन किया गया। मौजूद लोगो ने शहीद के प्रतिमा पर पुष्पअर्पित किया। संबोधित करने वालो मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार झा, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह अशोक, पूर्व जिप अध्यक्षा चंदा देवी, उप प्रमुख उषा सिंह, राम प्रवेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश रौशन, अरविंद सिंह, चन्देश्वर चौधरी, अशोक कुमार सिंह, बजरंग पासवान, शंकर कुशवाहा, शशिरंजन सिंह, अनिल पासवान, चन्देश्वर राय, रविन्द्र पासवान, बिनोद दास, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version