रविवार, अप्रैल 19, 2026 6:22 अपराह्न IST
होमSocietyसरस्वती पूजा या वसंत पंचमी

सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी

Published on

हम सभी भारत के निवासी हैं और भारत एक ऐसा देश है जहां किसी भी जाति-धर्म, संप्रदाय के लोगों को रहने की पूरी आजादी है। यहां रहने वाले लोगों को अपना पर्व-त्योहार धूम-धाम से मनाने की पूरी छूट है।

हिन्दू धर्म में पूरे साल पर्व-त्योहारों का क्रम लगा रहता है। जिसमे होली, दिवाली, छठ, दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा प्रमुख हैं। यहाँ हर त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार हमारा नया साल चैत्र से शुरू होकर फाल्गुन में समाप्त हो जाता है। लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नया साल जनवरी से शुरू होकर दिसम्बर मे खत्म होता है। विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार साल का अंत फाल्गुन माह के होली पर्व के साथ होता है और चैत्र की शुरुआत हो जाती है।

सरस्वती पूजा क्या है और कब मनाया जाता है? सरस्वती पूजा क्यों और कैसे मनाया जाता है? इस पूजा का महत्व। मूर्ति का विसर्जन।

सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी) क्या है और कब मनाया जाता है?

सरस्वती पूजा एक धार्मिक पर्व है और इसे हम सालों से परंपरागत तौर पर मनाते आ रहे हैं। वसंत पंचमी का यह पर्व फाल्गुन से ठीक एक माह पहले माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सरस्वती पूजा को वसंत पंचमी या श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी) क्यों और कैसे मनाया जाता है?

सरस्वती पूजा का यह पर्व माँ शारदे के जन्म दिवस के रूप मे मनाया जाता है। माँ शारदे को ज्ञान, कला और संगीत की देवी कहा जाता है। इस दिन को काफी शुभ माना जाता है और किसी नये काम के शुरुआत के लिए इस दिन का खास महत्व होता है।

हर साल वसंत पंचमी के दिन माँ शारदे की बड़े ही धूम-धाम से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि माँ को सफेद या पीला रंग काफी प्रिय है इसलिए उनका वस्त्र भी पीला या सफेद ही देखा जाता है। इस दिन माँ को पीले या सफेद रंग का फूल और मिठाईयां अर्पित की जाती है। माँ के चरणों मे गुलाल भी चढ़ाया जाता है। इस दिन श्वेत या पीले रंग के वस्त्र पहनने का भी प्रचलन है।

सरस्वती पूजा का महत्व।

भारत के घर-घर मे माँ शारदे की पूजा की जाती है। चूंकि माँ शारदा विद्या की देवी है इसलिए विद्यार्थियों के लिये इस पर्व का और भी ज्यादा महत्व हो जाता है, सभी धर्म के लोग इस पर्व मे सम्मिलित होते हैं। आजकल हर शिक्षण संस्थानों मे बड़े ही धूम-धाम से यह पूजा की जाती है। यह पूजा हमारी संस्कृति का एक बहुत ही अहम हिस्सा है, जिसकी झलक हर जगह देखने को मिल जाती है। वैसे तो सरस्वती पूजा शांति का पर्व है लेकिन आजकल कुछ लोगों ने इस पर्व को भी अशांत कर दिया है। पूजा के दिन तेज आवाज मे लाउड-स्पीकर या डीजे बजाकर लोग शांत माहौल मे अशान्ति फैला रहे हैं।

मूर्ति विसर्जन

सरस्वती पूजा के अगले दिन, माँ शारदे की मूर्ति को बड़े धूम-धाम के साथ नदी मे विसर्जित किया जाता है। विसर्जन के दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते है और इसी दिन से होली के उत्सव का भी शुभारंभ हो जाता है।

 

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

More like this

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...