नई दिल्ली। एक हजार करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्ति मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद प्रसाद की सांसद पुत्री मीसा भारती बुधवार को अपने पति शैलेष कुमार के साथ आयकर विभाग के समक्ष पेश हुई। आयकर विभाग द्वारा वर्तमान बाजार मूल्य पर करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किये जाने के बाद राजद नेत्री व उनके पति से छह सवाल पूछे है। इससे पहले इन दोनों ने विभाग को कुछ दस्तावेज सौपें और अपने बयान दर्ज कराए। विभाग उनके बयान का अध्ययन करेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है।
विभाग ने मंगलवार को भारती, उनके पति शैलेष कुमार, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दो पुत्री रागिनी और चंदा यादव से जुड़ी संपत्ति और भूखंड कुर्क किये थे जिसमें राजधानी दिल्ली के बिजवास क्षेत्र में स्थिति फार्म हाउस और डिफेंस कॉलोनी स्थित एक कोठी भी शामिल है। कुर्क संपत्ति का बाजार मूल्य 175 करोड़ रुपये बताया गया है। जबकि बुक वैल्यू 9.32 करोड़ रुपये बताये जा रहें हैं।
This post was published on जून 21, 2017 22:38
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More