Categories: Society

धर्म नहीं सिखाता आपस में बैर रखना

संजय कुमार सिंह

दुनिया में वैसी कोई धर्म नहीं बनी जो दुसरे धर्म से वैमनश्यता का बोध कराती हो बस हमें जरूरत उनकी सही अध्ययन कर सौहार्द वातावरण में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें। ये बातें आस्था फाउन्डेशन(ए.एफ़) के तत्वावधान में प्रधान कार्यालय संस्कार ए किड्स गार्डेन अमरख में रविवार को आयोजित विचारगोष्ठी सह कविगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साहित्य कार .नाज ओजैर ने कही।
कार्यक्रम की शुरूआत शम्भू प्रसाद गुप्ता के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना से शुरू की गई। कार्यक्रम के प्रथम पाली में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी का मुख्य विषय साम्प्रदायिकता की भावना को दूर करने में शिक्षा की अहम भूमिका थी। डॉ.उमेश कुमार यादव ने कहा कि यदि शुरु से वास्तविक शिक्षा पर ध्यान दिया जाए तो बच्चे के अन्दर साम्प्रदायिकता की भावना नहीं आएगी। साथ ही उर्दू के महान साहित्यकार ई.नाज़ ओजैर ने कहा कि साम्प्रदायिकता की भावना को ख़त्म करने के लिए धर्म की सही व्याख्या आवश्यक है। क्योंकि दुनिया का कोई धर्म आपस में बैर करना नहीं सिखाता है।
कार्यक्रम की दूसरी पाली में कविगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ई.नाज़ ओजैर की कविता माँ तुझे कहाँ से लाऊं सुनकर श्रोताओं की आँखे नम हो गई । वहीँ कवि वैकुण्ठ ठाकुर की कविता मत इसमें फँसना पाँचो विषय है दुखदायी सुनकर श्रोता हँसते-हँसते लोट-पोट हो गए। कवि गरीबनाथ सुमन की देवी गीत सुनकर भी श्रोता ख़ूब झूमे। कवि कमलेश कुमार कणक की कविता भी सराही गई। कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट संस्थापक सह राजद नेता नवेन्दु नवीन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज में राष्ट्रीय एकता और अखंडता लाने के लिए साहित्य का सहारा हमेशा लेता रहूँगा। मंच का संचालन कवि कमलेश कुमार शर्मा एवं शम्भू प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में कई श्रोता भी उपस्थित हुए जिनमें प्रभान्शु कुमार, सुजीत कुमार, शशिकांत श्यामल, अतुल अधिराज, मृकांक कुमार, आयुष कुमार, आस्था पुष्कर, आर्या पुष्कर, जया पुष्कर इत्यादि उपस्थित थे।

This post was published on जून 25, 2017 20:00

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022