बिहार। बिहार में पिछले तीन रोज से रुक रुक कर हो ही तेज बारिश से कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांवों में सड़क संपर्क भंग होने के कारण लोग नाव का सहारा लेने लगें हैं। हालांकि अभी गांव-मोहल्लों में जरूरत के अनुसार पर्याप्त नाव उपलब्ध नहीं है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी शहर और दर्जनों गांव बारिश के पानी से लबालब हैं। कई जिलों में बारिश ने पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
मीनापुर सहित मुजफ्फरपुर का ग्रामीण व शहरी इलाका के कई घरो में पानी भर गया है। लोग उचें स्थान पर शरण लेने को विवश है। वही, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी समेत कई वार्डों में पानी प्रवेश करने से रोगियों का इलाज करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।
मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर आदि शहरो में भी कमोवेश यही आलम है। दूसरी ओर नेपाल में हो रही भारी बारिश के बाद अब उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। कोसी, कमलाबलान व गंडक के जलस्तर में बृद्धि खतरे का संकेत माना जा रहा है।
This post was published on जुलाई 12, 2017 11:35
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More