Home Society बेवजह डंक मारने से गुस्साए महिला ने सांप पर कर दिया हमला

बेवजह डंक मारने से गुस्साए महिला ने सांप पर कर दिया हमला

सांप के दो बार डंसने के बाद भी बच गई महिला
मनियारी में हो रही है इस साहसी महिला के चर्चे

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल गांव में एक सहसी महिला ने दो बार सांप के डंसने के बाद भी हिम्मत नही हारी और खदेड़ कर भाग रहे सांप को मार डाली। वहां खड़े लोग महिला के जुनून को देखते रह गये, पर नजदीक जाने की किसी में हिम्मत नही हुई। जुनून ऐसा कि सांप को मारने की खूशी में उसे याद भी नही रहा कि सांप उसे डस चुकी है और खाना बनाने चली गई।
थोड़ी देर बाद किचन में काम करने के दौरान जब महिला बेहोश होने लगी तब उसकी बेटी के चिल्लाने पर जमा हुए लोगो ने देखा कि मरने से पहले सांप ने महिला को दो बार डंक मार चुका था। लोगों ने पहले गांव के जगदम्बा स्थान पर झारफुंक किया पर स्थिति बिगड़ती देख उसे देर रात शहर के प्रभात तारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सको के मुताबिक महिला अब पुरी तरह से खतरे से बाहर है।
घटना के बारे मे बताया गया कि गाँव के आनंद मोहन सिंह की तीस वर्षीया पत्नी रंजू देवी मछली बनाने के लिए आंगन मे सफाई कर रही थी। तभी नाले के रास्ते से एक गेहूमन सांप आकर रंजू देवी को डंस लिया। रंजू गुस्से मे आकर पहले डंडे से सांप को घायल कर दिया। इसके बाद पुनः सांप ने दुबारा डंस लिया। इसके बाद तो महिला ने ताबरतोड़ डंडे का प्रहार कर सांप को मार डाली और सड़क पर खुद फेंक आई। पर वो भूल गई कि सांप ने डंसा है। जिस वक्त पहले सांप ने डंसा था उस दौरान रंजू ने चालाकी की और काटे गये पैरों को फिता से बांध लिया। जिसके कारण विष पुरे शरीर मे फैल नही सका और उसकी जान बच गयी। बहरहाल, रंजू के साहस की यह कहानी पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version