Home Bihar Muzaffarpur बीडीओ से मांगा सम्पति का ब्योरा

बीडीओ से मांगा सम्पति का ब्योरा

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। अलीनेउरा गांव के हिरामन साह ने बीडीओ संजय कुमार सिंहा से सुचना के अधिकार के तहत उनसे सम्पति का ब्योरा मांगा है। उनसे 2014 से लेकर 2017 तक वर्षवार घोषित सम्पति का ब्योरा की सत्यापित छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही दूसरा आवेदन मे पंचायत चुनाव-2016 मे मदवार प्राप्त आवंटन एवं व्यय किये गये खर्च का ब्योरा वाउचर की सत्यापित प्रति के साथ मांगा है। तीसरा आवेदन मे पंचायत चुनाव-2016 मे वाहन, इंधन व मुआवजा मे प्राप्त आवंटन एवं व्यय का ब्योरा सत्यापित भाउचर के साथ मांगा है। इधर, बीडीओ संजय कुमार सिंहा ने बताया कि संपत्ति का पुरा ब्योरा पहले से घोषित है। कोई भी ऑन लाइन उसे देख सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version