सोमवार, अप्रैल 20, 2026 11:08 पूर्वाह्न IST
होमRajasthanचार गांवो को श्राप, नही बना सकते पक्की छत

चार गांवो को श्राप, नही बना सकते पक्की छत

​महिलाओ को पांवो मे घूंघरू या पायल पहनने पर भी मनाही

कलक्टर हो या जज वो भी नही बना सकते छत वाला घर

छत बनाने पर गांवो को हो चुका है व्यापक नुकसान

संतोष कुमार गुप्ता

बूंदी। वर्तमान दौर मे अब हर व्यक्ति चाहता है कि उसके सिर पर छत हो। आलीशान मकान हो। सपनो का महल हो। आज के बदलते दौर में हर कोई अपने लिए शानदार मकान का सपना देख रहा है लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिस पर शायद आपको विश्वास नहीं होगा। राजस्थान के बूंदी जिले में चार गांव ऐसे हैं जहां किसी भी घर के उपर पक्की छत नहीं है। फिर चाहे वो घर कलेक्टर साहब का हो, जज साहब का या फिर किसी भी बड़े से बड़े अधिकारी का।
राजस्थान के बूंदी जिले के साथेली, बथवाड़ा, अंथड़ा और लीलेड़ा व्यवसान गांवों में ऐसी ही एक मान्यता है। यहां के लोगों का मानना है कि लोक देवता भैरुजी के प्रति हमारी गहरी आस्था है। हमें बचपन से ही भगवान भैरुजी के चमत्कारों के बारे में बताया गया है, इसलिए इन चार गांवों का कोई भी निवासी इन मान्यताओं को तोड़ना नहीं चाहता और अपने घर पर पक्की छत नहीं डलवाता।
आपको बता दें कि इन गांवों में रहने वाले लोग अपने घरों की दीवारें तो पक्की बना लेते हैं पर छत पर पटि्टयां नहीं डाली जाती। छत पर पट्टियां डालना या फिर पक्की छत डालना ये लोग एक अभिषाप मानते हैं। इनके अनुसार यदि किसी ने भूलवश अथवा नजरअंदाज करते हुए अपने घर पर पटि्टयां डाल दी तो उसके परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी होनी तय मानी जाती है। ऐसे कुछ मामले गांव में देखने को मिले हैं।

इतना ही नहीं इन गांवों की महिलाएं पांवों में पायजेब या घुंघरु भी पहनती क्योंकि इसे भी यहां अभिशाप ही माना जाता है। यहां की महिलाएं कहती है कि इस अभिषाप या मान्यता के चलते पांवों में घुंघरु या पायल पहनने पर मनाही है।

आपको बता दें कि उक्त गांवों में दो आईएएस, दो आयकर अधिकारी, एक जज सहित दर्जनों शिक्षकों के भी घर हैं। इन पढ़ें लिखें लोगों के घरों पर भी पक्की छतें नहीं हैं। इन लोगों ने मान्यता के चलते घरों पर पक्की छत डालने के बजाय शहर की ओर पलायन करना ही उचित समझा।

यहां के लोगों के अनुसार ऐसा नहीं है कि गांन में सभी लोग लोग गरीब हैं। लेकिन लोकदेवता भैरुजी द्वारा की गई मनाई के चलते कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता। इन लोगों ने बताया कि कुछ वर्षों पहले एक सरकारी स्कूल पर पटि्टयां (पक्की छत) डाली गई थी लेकिन अज्ञात कारणों के चलते वह भी गिर गईं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

More like this

राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे के बीच स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश...

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : दस्तावेज़ जांच 26 दिसंबर से शुरू होगी

 राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ जांच (DV) 26 दिसंबर, 2025...

RSSB VDO Cut Off : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने VDO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा के परिणाम...

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 : शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड...

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी

इन दिनों मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान...

RSMSSB राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा : आंसर-की पर आपत्ति विंडो स्थगित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की...

हरमाड़ा रोड पर ब्रेक फेल डंपर ने एक स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, 13 की मौत, 10 घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें...

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया शुरू

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई नागरिक ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण...

जैसलमेर बस में भीषण आग, 20 की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में 14 अक्टूबर 2025,...

RSSB आयुष अधिकारी भर्ती 2025: राजस्थान में 1535 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती की...

जयपुर SMS अस्पताल में लगी भीषण आग: ICU में 8 मरीजों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में...

नायाब मिधा की प्रेरणादायक यात्रा: सॉफ़्टवेयर इंजीनियर से अंतरराष्ट्रीय स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट तक

नायाब मिधा, भारत की एक प्रमुख समकालीन स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग...

राजस्थान हाईकोर्ट ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एफआईआर पर दी बड़ी राहत

राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण...

Rajasthan Blue Drum Case: पत्नी और प्रेमी ने की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

अलवर जिले के खैरथल में नीले ड्रम से मिली लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस...

मनिका विश्वकर्मा बनीं Miss Universe India 2025, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

18 अगस्त 2025 का दिन भारतीय ब्यूटी पेजेंट के इतिहास में यादगार बन गया।...