बढ़ते अपराध पर चिन्ता करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: विधायक

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी भाजपा मंडल की ओर से रविवार को आयोजित रघुनाथपुर मधुबन पंचायत मे विस्तारकों का कार्य शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने किया। विधायक श्री गुप्ता ने सभी विस्तारको को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि सभी बुथों पर बुथ समिति बनाकर महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके साथ बैठक करें एवं केंद्र सरकार की योजना के बारे मे विस्तार से चर्चा करें ताकि आम जनता को सही जानकारी प्राप्त हो सकें।
वर्तमान मे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना गरीब महिलाओं के लिए वरदान बनी है। उदाहरण है आज आगजनी मे कमी बीते वर्षों की तुलना मे इस वर्ष कम रही। गरीब मजदूर महिलांए खेतो से काम कर वापस आने के बाद दोपहर मे खरपतवार से खाना बनाते थे और उनके बच्चे स्कूल नही जाकर बगीचे मे खर पतवार चुन कर लाते थे तब जाकर खाना बनाते थे उस दौरान गर्मियों व हवा के कारण आग लगती थी। वर्तमान मे खुद लोग एहसास करें न बगीचे मे बच्चे खरपतवार चूनते नजर आएंगे न उनके बच्चे दोपहर तक भूखे रहते है यह खुद लोग एहसास करें। इधर बिहार मे नाकामियो के बारे मे बताया कि अपराध भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। विकास थम गई है बस केन्द्र से ही सहयोग की अपेक्षा रखते है। इससे पूर्व विधायक श्री गुप्ता ने एनडीए गठबंधन के वैशाली लोजपा सांसद रामा सिहं के पुत्र राजीव सिंह की दुर्घटना मे हुई मौत पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को धैर्य सहन करने के लिए कामाना की ।
मौके पर मनियारी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास, जितेंद्र झा, निरज कुशवाहा, मुखिया पति रवीन्द्र कुमार पासवान, अमरेश झा, मुन्ना कुमार, रामा साह, धीरज कुमार, मंजय ठाकुर, शंभू गुप्ता, शंकर पासवान, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.