Home Politics विप्लव देव बनेंगे त्रिपुरा के नए सीएम

विप्लव देव बनेंगे त्रिपुरा के नए सीएम

त्रिपुरा। त्रिपुरा में विप्लव देव का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। इसी के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद वहां के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर चल रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में त्रिपुरा के सीएम पद के लिए फैसला ले लिया गया है। भाजपा त्रिपुरा का नेतृत्व विप्लव देव को सौंपेगी। वहीं जिष्णुदेब को वहां का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बताते चलें कि विप्लव देव त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विप्लव ने त्रिपुरा की बनमालीपुर विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई थी। विप्लव लो-प्रोफाइल रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना जानते हैं। चुनाव परिणाम के वक्त उन्हें भाजपा महासचिव राम माधव के साथ मंच भी साझा करते देखा गया। चुनाव नतीजों से पहले भी ऐसे संकेत मिल रहे थे कि त्रिपुरा में विप्लव को भाजपा की कमान दी जा सकती है।
विप्लव देव ने त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। विप्लव कुमार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े हुए हैं। या यूं भी कह सकते हैं कि राजनीति की शुरुआत उन्होंने आरएसएस से जुड़ने के बाद ही की है। 48 वर्षीय विप्लव साल 2018 में पहली बार चुनाव लड़े हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version