Home Politics त्रिपुरा में गिरा दी लेनिन की मूर्ति, कई जगह हुई हिंसा

त्रिपुरा में गिरा दी लेनिन की मूर्ति, कई जगह हुई हिंसा

त्रिपुरा। दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में स्थापित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया है। कहतें हैं कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद कई जिलों से हिंसा होने की खबरें आ रही हैं। बता दें कि लेलिन की मूर्ति को वहां पांच साल पहले स्थापित किया गया था। हिंसा भड़कने और मूर्ति को ध्वस्त किए जाने के बाद वामपंथी दलों में नाराजगी हैं।

इस बीच त्रिपुरा से आ रही छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्य के राज्यपाल और डीजीपी से बात की और नई सरकार के कामकाज संभालने तक राज्य में शांति सुनिश्चित करने को कहा। शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच छिटपुट हिंसा और संघर्ष की खबरें सामने आयी थी।
एक बुलडोजर की मदद से दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में कल वामपंथ के अगुवा माने जाने वाले लेनिन की प्रतिमा को ढहा दिया गया है। हाल ही में हुये विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में 25 साल के बाद सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। अपने गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिल कर भाजपा ने त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत हासिल कर वाम किला ध्वस्त कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version