रविवार, अप्रैल 5, 2026 3:02 पूर्वाह्न IST
होमHimachal Pradeshहिमाचल की सियासत में समाजिक समीकरण

हिमाचल की सियासत में समाजिक समीकरण

Published on

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमेशा से राजपूतो का ही दबदबा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां के राजपूत कुल जनसंख्या का 37.5 फीसदी के करीब प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ब्राह्मण इस फेहरिस्त में 18 प्रतिशत हैं। वही, अनुसूचित जाति 26.5 फीसदी हैं। गद्दियों की संख्या डेढ़ फीसदी के करीब है। बाकी में अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व हैं।
कहतें हैं कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक के रियासतकाल में भी राजपूत राजा ही रहे हैं। रियासत के चंगुल से निकलने के बाद 24 अप्रैल, 1952 को डा. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री की शपथ ली। इसके बाद लगातार चार मर्तबा यानी 27 जनवरी, 1977 तक वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे। इस फेहरिस्त में महज 22 जून, 1977 को और पांच अप्रैल, 1990 को शांता कुमार ने दो बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वह ब्राह्मण जाति से हैं।

अभी तक प्रदेश की सत्ता में 16 मुख्यमंत्री रहे हैं। इनमें से शांता कुमार ही अकेले ब्राह्मण नेता हैं, जिन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। वरना, इस हॉट चेयर पर राजपूतों का ही दबदबा रहा है। प्रदेश की राजनीति पर गौर करें तो यहां जातिगत समीकरण बड़े दलों को भाते रहे हैं। इसके पीछे कारण भी हैं। बड़े नेताओं की सोच यह रहती है कि राजपूत या ब्राह्मण बाहुल क्षेत्रों में संबंधित जाति के नेता को उतारने में वोट बैंक आकर्षित होता है।
हिमाचल की राजनीति के जानकारों के मुताबिक 1977 के बाद से ही जातिगत समीकरण के मुताबिक ही पार्टियां टिकट देती रही है। यही वजह है कि ज्यादातर राजपूत बाहुल क्षेत्रों में इसी जाति के नेताओं को जहां टिकट मिलते रहे। वर्ष 1952 से 1977 तक चार चुनाव हुए। हालांकि, इनमें जातिवाद आधारित नेताओं का चयन टिकट के लिए नहीं दिखा।
हिमाचल के आर्थिक व सांख्यिकी विभाग ने कभी भी जाति आधार पर जनगणना नहीं की है। राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न राज्यों में ऐसे किसी सर्वेक्षण या जनगणना की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हैं। दिलचस्प बात है कि बड़े दलों ने अपनी सहूलियत के मुताबिक जातिगत जमा-जोड़ तैयार कर रखे हैं। इन्हीं की फेहरिस्त में टिकटों का भी आबंटन होता है।
हिमाचल में भले ही सामाजिक सुधार गिनती के हुए हों। किंतु, अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ अन्य पिछड़े वर्गों की सहूलियत के लिए डा. यशवंत सिंह परमार के वक्त से ही कारगर कदम उठाए जाने शुरू हो चुके थे। काश्तकारों को, सेठ-साहूकारों के चंगुल से निकालने के लिए 1956 में बिग लैंड इस्टेट एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट बनाया गया। इससे जमीन पर काश्तकारों का कब्जा हुआ। इसके बाद से उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार भी हुआ। लिहजा, आर्थिक तौर पर भी वे संपन्न होने लगे।
इसके बाद वर्ष 1972 में टेंनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट सामने आया। इसमें काश्तकारों को और राहत दी गई। इसमें यह प्रावधान भी था कि गैर हिमाचली प्रदेश में किसी भी तरह की भूमि नहीं खरीद सकते हैं। यूं कहा जा सकता है कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने योग्यता के आधार पर जहां राजनीति में लोगों का चयन किया, वहीं उन्होंने जातिवाद को कम करने के लिए भी ऐसे ही कारगर कदम उठाते हुए पिछड़े वर्गों की स्थिति मजबूत करने का भी सफल प्रयास किया।
इन दोनों ही एक्ट के बाद प्रदेश में काश्तकारों की स्थिति बेहतर बनी। बागबानी व कृषि के क्षेत्र में भी उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। भले ही वर्तमान में भी चाय-बागानों, सेब बागीचों व अन्य बड़ी नकदी फसलों के उत्पादन में संभ्रांत वर्ग का दबदबा हो, यह भी सच है कि डा. यशवंत सिंह परमार के जमाने से अब तक जो सुधार होते रहे हैं, उन्हीं के बूते पिछड़े व गरीब वर्ग की स्थिति सुधरने लगी है। नतीजा, आज ये छोटी छोटी जातियां भी हिमाचल की राजनीति में सक्रिय है और वोट बैंक पर खाशा प्रभाव भी रखती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

More like this

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो...

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ईवीएम से मतदान और आरक्षण में बदलाव की तैयारी

बिहार में 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई...

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र : चौथे दिन की कार्यवाही और महत्वपूर्ण घटनाएँ

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है।...

बिहार विधानसभा ‘मिथिलामय’ हो गई, 14 विधायकों ने मैथिली में शपथ ली

18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का उद्घाटन सोमवार को बिहार की सांस्कृतिक विविधता...

कांग्रेस की हार पर मंथन के बीच दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव

बिहार के महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में करारी...

कंगना रनौत का बयान : पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म और राष्ट्र की गरिमा का उभार

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने...

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की हार पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लालू के जंगलराज का डर’

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज की करारी हार के बाद,...

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान : जन सुराज के लिए अपनी सारी संपत्ति दान की

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।...