Home Bihar लालू का हमला: शौचालय खा गई नीतीश सरकार

लालू का हमला: शौचालय खा गई नीतीश सरकार

बिहार। बिहार में शौचालय बनाने के नाम करोड़ो रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर होते ही राजद ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है। राजधानी पटना में शौचालय निमार्ण के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।
लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में ट्वीट कर लिखा, चारा घोटाले में इन लोगों ने कहा था कि लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? राजद अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट को खुद ही ब्रेकिंग बताते हुए लिखा, बिहार में अब करोड़ों रुपये का शौचालय घोटाला। कागजों पर ही हजारों शौचालय खा गई नीतीश सरकार। शौचालय भी नहीं छोड़े? उन्होंने जनता से पूछा है कि मुख्यमंत्री ईमानदार है, है या ना?
दूसरी ओर लालू के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शौचालय निमार्ण में गड़बड़ी को लेकर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला! महीने में अनेकों घोटाले होते उजागर। फिर भी हमार घोटाला बाबू ईमानदार होने का दंभ भर रहें है। तेजस्वी ने लिखा है कि जय हो जीरो टॉलरेन्स बाबू का।
बतातें चलें कि पटना में शौचालय बनाने के नाम पर एक एनजीओ द्वारा 13 करोड़ रुपये की राशि के बंदरबांट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पटना में शौचालय बनाने का पैसा लाभुकों को सीधे खाते में भेजने के बजाय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने तीन स्वयंसेवी संस्थाओं के खाते में राशि भेज कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है। इस मामले में लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version