Politics

लोकसभा की चार और विधानसभा की दस सीटो पर उपचुनाव

उपचुनाव। लोकसभा की चार और विधानसभा की दस सीटो पर औसत मतदान के साथ सोमवार को उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया।

कुछ जगहों पर इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में खराबी की शिकायतों के बीच राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण कैराना समेत चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के कैराना में संयुक्त विपक्षी दलों का सीधा मुकाबला बीजेपी से था। इसके अलावा, महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीट और नागालैंड के एक सीट पर वोटिंग हुई। सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।
कुछ जगहों पर इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में खराबी की शिकायतें आई और सियासी बयानबाजी शुरू हो गया। कैराना और नूरपुर में ईवीएम में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उसे तत्काल हटाकर मतदान सुचारू रूप से करा लिया गया है और जिन बूथों पर मतदान पूरी तरह से बाधित हो गई है वहां पर पुनर्मतदान कराया जायेगा।
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित 19 मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से उतारा गया है। मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य में बांटकर उसके मुताबिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसी प्रकार पालघर से सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पालघर में भाजपा और शिवसेना आमने-सामने है। नगालैंड में प्रमुख घटक बीजेपी और एनडीपीपी की सहयोगी पीडीए ने इस सीट पर पूर्व मंत्री तोखेहो येपथेमी को उतारा है। कांग्रेस एनपीएफ उम्मीदवार सी अपोक जमीर को समर्थन कर रही है।

This post was published on मई 28, 2018 20:09

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024