Politics

यूपी के सीएम योगी पटना में, सीएम नीतीश से भी मिलेंगे

KKN न्यूज ब्यूरो। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को पटना में होंगे। वे नेपाल से लखनऊ जाने के क्रम में बुधवार की रात पटना में विश्राम करेंगे। पटना प्रवास के दौरान योगी आदित्यनाथ की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात होनी है।

बिहार के मुख्यमंत्री से हो सकती है मुलाकात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम लगभग पांच बजे जनकपुर से पटना पहुंचें। वह राजभवन जाएंगे। शाम छह बजे वह यहां के राजाबाजार स्थित एक अस्पताल में इलाजरत भारत साधु समाज के महामंत्री हरिनारायणानंद जी मिलने का कार्यक्रम है। शाम सात बजे वे वापस राजभवन लौटेंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। पटना प्रवास के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम है।

 

महावीर मंदिर में करेंगे पूजा

 

योगी पटना के महावीर मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मंगलवार को एनएसजी ने महावीर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, राजभवन में प्रदेश भाजपा के कुछ नेता भी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं। अगले दिन गुरुवार को वह साढ़े नौ बजे लखनऊ के लिए वे रवाना होंगे।

This post was published on दिसम्बर 12, 2018 19:19

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022