वोटिंग मशीन
KKN न्यूज ब्यूरो। भारत के चुनाव आयोग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन सभी राज्यो में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। पहले चरण में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद नॉर्थ छत्तीसगढ़ की 27 सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी।
चुनाव आयोग ने 28 नवंबर को मध्य प्रदेश की 203 विधानसभा सीट और मिजोरम की 40 विधानसभा सीट पर एक साथ वोटिंग कराने की घोषणा कर दी है। इसी प्रकार राजस्थान की 200 सीट के साथ तेलंगाना में भी 7 दिसंबर को वोटिंग कराई जाएगी। इसी के साथ तेलंगाना के 119 सीटों पर 7 दिसंबर को चुनाव कराया जा रहा है। यहां पर चुनाव कराना इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सितंबर में विधानसभा को भंग कर दिया था। बतातें चलें कि इन सभी राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
भारत के चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार को चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद इन राज्यों में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही, चुनाव में सभी बूथों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
This post was published on अक्टूबर 6, 2018 22:24
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More