होमEducation & Jobsसोयी अवस्था में शिक्षक को मारी गोली

सोयी अवस्था में शिक्षक को मारी गोली

Published on

घटनास्थल से दो बाइक और खोखा बरामद

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के बासुदेव बनुआ गांव में बदमाशो ने रविवार की तड़के सोयी अवस्था में शिक्षक आलोक कुमार को गोली मार दी। बदमाशो ने शिक्षक पर आधा दर्जन राउंड फायर किया।

इसमें से एक गोली उनके पैर और दूसरा हाथ में लगी है। जख्मी अवस्था में श्री कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के दौरान चिकित्सको ने उनके शरीर से दोनो गोली को बाहर निकाल दिया है और अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहें हैं।
घटना, रविवार की सुबह करीब तीन बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिवाईपट्टी पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक, और दो खोखा बरामद किया। थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि बरामद बाइक के मालिक की पहचान हो गई है। इसमें से एक मेहसी थाना के कस्वा गांव का रहने वाला महेश चौधरी है और दूसरा कथैया थाना के कथैया गांव का रहने वाला राजकुमार चौधरी है। सिवाईपट्टी पुलिस ने दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर चुकी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इसकी एफआईआर दर्ज नही हुई थी।
ऐसे हुई घटना
शिक्षक के भाई अविनाश कुमार ने बताया कि चार बाइक पर सवार होकर आठ बदमाश सुबह करीब तीन बजे आए। गांव में पहुंच कर बदमाशो ने दो बाइक को घर के समीप एक स्कूल में खड़ा कर दिया और दो बाइक लेकर सुबह करीब तीन बजे सभी बदमाश शिक्षक के दरबाजे पर पहुंच गये और घर के खुले बरामदा पर सो रहे शिक्षक आलोक कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें से एक गोली श्री कुमार के पैर और दूसरा हाथ में लगी। इस बीच गोली चलने की आबाज सुन कर ग्रामीण दौर पड़े। लोगो की भीड़ आते देख कर हड़बरी में भागे बदमाशो का दरबाजे पर खड़ी दोनो बाइक घटनास्थल पर ही छूट गयी और स्कूल के समीप खड़ी अन्य दो बाइक के सहारे सभी बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गये।
कारणो पर परिजनो ने साधी चुप्पी
सवाल उठना लाजमी है कि आखिरकार बदमाशो ने शिक्षक को गोली क्यों मारी? किंतु, इस सवाल पर परिजनो का चुप्पी साध लेना, अपने आप में एक और सवाल खड़ा कर देता है। शिक्षक के भाई अविनाश कुमार बतातें है कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी ज्ञात नही है। वही, पड़ोस के रहने वाले कपील प्रसाद यादव ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस के अधिकारी इसे आपसी रंजीश की परिणति बता रहें है। बाततें चलें कि पंचायत समिति सदस्य के पद से त्यागपत्र देकर कुछ साल पहले ही आलोक कुमार ने शिक्षक की नौकरी ज्वाइन की थी और वर्तमान में सिवाईपट्टी के उत्क्रमिक उच्च विद्यालय में कार्यरत है।
बाइक चोरी का आवेदन देना महंगा पड़ा
सिवाईपट्टी पुलिस ने मेहसी थाना के कस्वा निवासी रमेश चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मीनापुर थाना में अपने बाइक की चोरी होने का एफआईआर दर्ज कराने आया था। बतातें चलें कि बासुदेव बनुआ से बरामद बाइक रमेश के भाइ महेश चौधरी के नाम पर पंजीकृत है। स्मरण रहें कि रमेश का मीनापुर थाना के पुरानी घरारी गांव में ससुराल भी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच खबर मिली है कि कथैया थाना के कथैया गांव का रहने वाला राजकुमार चौधरी का बाइक दस रोज पहले ही चोरी हो गया था। श्री चौधरी ने कथैया थाना में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

More like this

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...