Politics

बिहार में मिट्टी घोटाला को लेकर राजनीति गरमाई

मुख्य सचिव ने मांगी रिपोर्ट

पटना। बिहार एक बार फिर से घोटाले को लेकर चर्चा में है। आरोप भाजपा की ओर से लगा है और निशाने पर है सत्ता के प्रमुख घटक राजद सुप्रीमो का पुरा कुनबा। राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के द्वारा पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह से इस बाबत रिपोर्ट तलब करने के बाद, बिहार की राजनीति में गरमाहट आ गई है। इस बीच उद्यान के निदेशक नंदकिशोर ने मिट्टी भराई में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर दिया हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी अपने उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी भराई में अनियमितता का खुलाशा करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने बिना टेंडर किए जैविक उद्यान के लिए 90 लाख की मिट्टी की खरीद किए जाने और इसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी कि माने तो डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 26 जून 2014 को तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव व चंदा यादव को निदेशक बनाया। बतातें चलें कि पटना स्थित डिलाइट कंपनी की जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण राजद के सुरसंड के विधायक सैयद अबु दौजाना की कंपनी मेरिडियन कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड कर रही है। दरअसल, सच क्या है और झुठ क्या? इसका पता तो जांच पुरी होने के बाद ही चलेगा। बहरहाल, मिट्टी घोटाले को लेकर बिहार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

This post was published on अप्रैल 6, 2017 23:39

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022