बुधवार, जुलाई 16, 2025
होम ब्लॉग पेज 240

 “जीत लो मैराथन में दिखेगा “फेरी वाले” के बेटे का जलवा

​फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव मे हो चुका है प्रदर्शित/मीनापुर के रघई गांव के घनश्याम सर्राफ ने फिल्म मे निभायी है इंडियन रनर की भूमिका/ढाई घंटे मे दौड़ा 42 किलोमीटर

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर । मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के रघई गांव के देवेंद्र साह के पुत्र घनश्याम सर्राफ का जलवा वालीवुड की फिल्म जीत लो मैराथन मे दिखेगा। रघई गांव के देवेंद्र साह आर्थिक तंगी से जुझते हुए फेरी कर किसी तरह परिवार चलाते है। वह घुम घुम कर गुड़िया(क्रिस्टल) बेचते है तथा अब इलेक्ट्रोनिक्स तराजू भी बनाते है। किंतु उनका पुत्र घनश्याम सर्राफ ने उनकी प्रतिष्ठा अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढायी है। घनश्याम की दर्दनाक कहानी है। वह मीनापुर के रामकृष्ण उच्च विधालय से मैट्रीक पास किया। उसके बाद इंटर उतीर्ण हुआ। लेकिन आर्थिक कारणो से उसका नामाकंन स्नातक मे नही हो सका. बचपन से ही उसका हिंदी फिल्मो मे खूब अभिरूची था। वर्ष 2011 मे वह मायानगरी मुम्बई पहुंच गया। क्योकि उसके जान पहचान के रामहरि सोना वाले ने उसको फिल्मो मे काम दिलाने का भरोसा दिलाया था। वहां पहुचने के बाद उन्होने घनश्याम का शोषण करना शुरू कर दिया. वह इस से कैमरा चलवाने लगे। घनश्याम मुसिबत मे फंस गया। हालांकि वह पेट चलाने के लिए वहां मजदूरी करने लगा. पान का दुकान भी चलाया। किराना दुकान मे भी नौकरी की। वावजूद वह वालीवुड मे अपने लिए अवसर का तलाश करता रहा। वर्ष -2014 मे वह भटकते भटकते फिल्म निर्माता आर्यण के घर पहुंचा। शुरूआती दौर मे उन्होने घनश्याम को काम के लिए हरी झंडी दे दी। आडिशन मे घनश्याम ने सफलता पूर्वक अपने काम को अंजाम दिया। 15 जून 2015 से फिल्म का शुटिंग शुरू हो चुका है। फिल्म मे घनश्याम सर्राफ को इंडियन रनर की भूमिका दी गयी है। घनश्याम ने इंडियन रनर का कीरदार शानदार तरीके से निभाया है। उसने ढाई घंटे मे 42 किलोमीटर का दौर लगाकर टॉप टेन रनर की सुची मे भी अपना नाम दर्ज कराया है। 19 मई 2017 को फिल्म जीत लो मैराथन को फ्रांस मे कान फिल्म महोत्सव मे प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर व स्क्रिनिंग भी होगी। कान फिल्म महोत्सव मे वालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन

सिद्दीकी, सलमान खान, जैकी श्राफ, संजय भंसाली, एकता कपूर, कैटरिना, डेविड धवन व सुभाष घई सहित कई सितारे भी पहुंचे थे। इस फिल्म की शुटिंग मुबंई, गोवा, हांगकांग व सिलौंग मे भी किया गया है। फरवरी 2018 मे यह फिल्म देश के सभी सीनेमा घरो मे रिलिज होगी। घनश्याम की माने तो यह फिल्म विदेशो मे भी धमाल मचायेगी। घनश्याम की मां मंजू देवी हाउसवाइफ है। दो अन्य दुसरे प्रदेशो मे काम करते है।

अटल की सोंच व मोदी के कार्यो से 19 राज्यो में खिला कमल

​भाजपा ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती सामारोह/काटे केक, विधवाओ मे बांटे कम्बल, सभा मे उमड़ी भीड़

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर।  भाजपा की ओर से मुस्तफागंज बाजार पर मंगलवार को पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन समारोह मनायी गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि जब लोकसभा मे बीजेपी के दो सदस्य हुआ करते थे तो काग्रेंस मजाक उड़ाया करती थी। वाजपेयी ने इस मजाक को गम्भीरता से लेते हुए कहा था कि-अंधेरा छटेंगा,सुरज उगेगा ,कमल खिलेगा.उनकी बात आज सत्य साबित हुई। 19 राज्यो मे आज भाजपा की सरकार है। नरेंद्र मोदी के कामकाज की बदौलत देश की हर राज्य मे कमल खिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नई भारत की नींव रखी। स्वर्णिम चतुर्भूज सहित कई योजनाओं की शुरूआत की।  पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र घोषित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने कहा कि उत्तर बिहार की सड़के अटल जी की देन है। उनका ही सपना था कि घर घर बिजली पहुंचे। आज दोनो क्षेत्रो मे बिहार काफी आगे है।

पूर्व विस प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जो देश को जो नयी दिशा दी, उस से युवाओ को सीखने की जरूरत है। सभा की अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार व संचालन पंडित गणेश ठाकुर शास्त्री ने किया। सभा को अजय कुशवाहा,मुकेश चंद्रवंशी, छपड़ा जिला प्रभारी विंदेश्वर सहनी, हरिकिशोर बैठा, मनिशंकर शाही, योगेंद्र चौधरी, जयनंदन प्रसाद, हिमांशु कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, हामिद रेजा टुन्ना, लालबाबू प्रसाद, महावीर राम, इंदल सहनी, ईश्वर कुमार गुप्ता, करण वर्मा, उदय कुमार, दिनेश कुमार, धर्मपाल सिंह, हरिश्चंद्र सहनी आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर 350 गरीब महिलाओ के बीच कम्बल वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार सिंह ने किया।

महापुरूषो के आदर्शो पर चलने वाले नीतीश दुनिया के पहले सीएम

​जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन मे सरकार के कार्यो की तारीफ/दहेजबंदी व शराबबंदी पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। जदयू का प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को मुस्तफागंज बाजार पर हुआ। अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महासचिव देव कुमार चौरसिया ने कहा कि नीतीश के कार्यकाल मे बिहार मे समाजिक समरसता का माहौल कायम हुआ है। राजाराम मोहन राय, महात्मा गांधी, डॉ जयप्रकाश नारायण व लोहिया के आदर्शो पर चलकर समाज के सभी तबको का विकास करने वाले नीतीश कुमार दुनिया के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है। उनके प्रयास से शराबबंदी के बाद दहेजबंदी व बाल विवाह रूकने से राज्य मे खुशहाली आयी है। सीएम के सात निश्चय से बिहार तेजी से बदल रहा है। बिहार का यह समाजिक बदलाव देश दुनिया के लिए बानगी है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभा को मणिभूषण निषाद,परशुराम मिश्र,तेजनारायण सहनी,संत कुशवाहा,चंद्रभूषण प्रसाद,शत्रुघ्न साह,मिथिलेश यादव,सदरूल खान,नीरज कुमार,किरण कुमारी,केके प्रशांत,रामकुमार साह,चंद्रबली सहनी,चिंता देवी,मनिष कुमार,पंकज कुमार गुप्ता,सुनिल कुमार,जियाउद्दीन अंसारी,राहुल पांडे,मदन राय,राजकुमार व शत्रुघ्न ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया।

ऐतिहासिक होगी दहेजबंदी पर मानव श्रखंला

जदयू किसान प्रकोष्ठ का सम्मेलन सह एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को मुस्तफागंज बाजार पर हुआ। अध्यक्षता शकुंतला गुप्ता व संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सलाहकार शिवशंकर सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखड अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद ने कहा कि गरीबो के लिए राज्य सरकार की योजनाऐ धरातल पर पहुंच रही है। उन्होने कहा कि विकास के क्षेत्र मे राज्य काफी आगे निकल चुका है। सड़क, पुल, बच्चो के पोशाक के साथ साथ बाढ प्रभावित परिवारो को पहली बार खाते मे छह हजार रूपया नगद पहुंचा। बाल विवाह व दहेजबंदी पर 21 जनवरी को आहूत मानव श्रखंला को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष गोनौर सहनी ने कहा कि अगर पार्टी मे निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा इसी तरह होती रही तो जदयू की स्थिति भी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह हो जायेगी। बैठक को वरीय नेता दिलीप कुशवाहा, रतन राय, रामएकबाल गुप्ता, दरोगा प्रसाद सिंह, उमाशंकर प्रसाद, राघवेंद्र झा, नरेश कुमार सावन, अशोक कुमार, राकेश कुमार रौशन, शम्भू प्रसाद गुप्ता, बरूण सरकार, अखलाख अहमद, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, जितेंद्र कुमार ने सम्बोधित किया।

रहस्यमयी विस्फोट से युवक के परखच्चे उड़े

मुंगेर। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरपाट दियारा में रहस्यमयी मरीके से हुई विस्फोट में एक युवक के परखच्चे उड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है।
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जाफरनगर पंचायत अंगतर्गत हरपाट दियारा में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे विस्फोटक से एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। विस्फोट से उड़े युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी।

घटना स्थल के आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की मानें तो युवक की पीठ पर एक बैग था। युवक मुंगेर शहर के सोझी गंगा घाट स्थित नाव से गंगा पार कर बेगूसराय जिले की ओर जा रहा था। लोगों से साहेबपुर कमाल जाने के लिए रास्ता भी पूछा।
युवक जब सीताचरण से पैदल ही आगे बढ़ा तभी हरपाट दियारा स्थित नदी की छोटी धार के पास अचानक बम फटने की आवाज हुई। आवाज के साथ युवक करीब 5 फीट तक हवा में उछल कर थोड़ी दूर गिरा और वहीं पर उसकी मौत हो गई।
विस्फोट के कारण आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गया। वहीं कुछ ग्रामीणों की मानें तो उनका कहना है कि युवक का मोबाइल पर रिंग हुआ और मोबाईल पर जैसे ही बात किया वैसे ही ब्लास्ट हो गया।

टॉर्च की रोशनी में आंख का ऑपरेशन

यूपी में स्वस्थ्य सेवा का हाल बुरा

उत्तर प्रदेश। यूपी में स्वास्थ्य सेवा का आलम ये है कि चिकित्सको को ऑपरेशन के दौरान भी बिजली नही मिलती। उन्नाव के स्वास्थ्य महकमे में आंखों की रोशनी से खिलवाड़ किए जाने का एक मामला सामने आया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में 50 से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन कर डाला। हद तब हो गई, जब ऑपरेशन के बाद मरीजों को कड़ाके की ठंड में जमीन पर लेटा दिया गया।

अब स्वास्थ्य महकमा और एनजीओ एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। दरअसल, उन्नाव के नवाबगंज समुदायिक स्वास्थ केन्द्र में जय अम्बा सेवा समिति द्वारा निशुल्क आंखों का ऑपरेशन कार्यक्रम रखा गया। लेकिन जब ऑपरेशन की बारी आई तो बिजली चली गयी। फिर क्या था, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक ने जनरेटर चलाने की जहमत तक नहीं की और नाहीं कार्यक्रम करा रहे एनजीओ ने ही लाइट की कोई व्यवस्था की। इसके बाद डॉक्टरों ने टॉर्च जलाकर करीब 50 मरीजों का ऑपरेशन कर डाला।

जीवन के साथ ही नही बल्कि जीवन के बाद भी निभाया साथ

पत्नी के मौत के गम में पति की थमी सांसे/मुखाग्नि देने के शीघ्र बाद पति ने छोड़ दी दुनिया

रांची। जीवन के साथ ही नही, बल्कि जीवन के बाद भी, साथ निभा कर एक पति ने आपनी प्रेम कहानी को अमर कर दिया। रांची में रहने वाले दिनेश वर्मा की पत्नी उर्मिला सिन्हा का शनिवार रात दो बजे निधन हो गया था। उन्हें मुखाग्नि देते हुए पति दिनेश वर्मा को ऐसा सदमा लगा कि उनकी सांसे थम गई और पत्नी की चिता के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
कचोटने वाली बात ये कि उर्मिला सिन्हा अक्सर कहती थी की कि उनके मरने पर पति ही उन्हें मुखाग्नि दें। मृतक उर्मिला की इच्छा पूरी भी हुई और उनके पति ने ही पत्नी का अंतिम संस्कार किया। बीते 58 सालों का साथ छूटता देख पति दिनेश वर्मा मुखाग्नि देते वक्त विचलित हो गये और श्मशान घाट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

उर्मिला सिन्हा आर्य कन्या उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक थीं। जबकि, दिनेश वर्मा पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में कार्यरत थे। बतातें चलें कि यह परिवार रांची के अनंतपुर स्थित यमुना अपार्टमेंट में रहता है। दिनेश वर्मा और उर्मिला वर्मा ने अपने पीछे पूरा भरापूरा संसार छोड़ अंतिम सांसें ली है। उनके परिवार में एक बेटा, बहु और पोती का रो-रोकर बुरा हाल है।

लिपस्टिक पर रोक लगते ही लाल हुईं छात्राएं

धनबाद। धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ रेणुका ठाकुर ने कॉलेज परिसर में लड़कियों के लिपस्टिक लगाकर आने पर रोक लगा दिया है। इतना ही नही बल्कि, कॉलेज कैंपस में लड़कियों के सज-संवर कर आने और बाल को स्टाइल में बांधने पर भी रोक लगा दी गई है। इसी प्रकार कॉलेज कैप्मस में लड़कियो के मोबाइल पर बात करने पर भी रोक लगा दी गई है। इससे छात्राओं में जबरदस्त आक्रोश है और छात्राएं प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
छात्राओं ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल साइट पर लिखा है कि अब तो हद ही हो गई… मैम पहले कॉलेज की व्यवस्था सुधारें, फिर हम लड़कियों को लिपस्टिक लगाने से रोकें…। बहरहाल, यह मामला कॉलेज कैंपस में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई छात्राओं ने अपने स्टेट्स में न्यूज के साथ लिखा कि अब तो हद ही हो गई…। हालांकि छात्राएं विरोध करने के लिए खुलकर सामने नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि प्राचार्य को प्रभार संभाले अभी चार से पांच दिन हुआ है।

प्राचार्य पहले हमलोगों को व्यवस्था दें। कॉलेज की स्थिति के साथ आधारभूत संरचना में सुधार करें। इसके बाद आदेश लागू करें। वहीं काफी संख्या में लड़कियां कॉलेज प्रबंधन के फैसले को सही भी ठहरा रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे फैसले से कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बनेगा। हमलोग नए प्राचार्य के साथ हैं। उनका निर्णय सही है। वे मोबाइल पर रोक लगाने के निर्णय का भी स्वागत करते हैं।

पाक जेल में मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव

पाक ने वीडियो जारी कर चली चाल

पाकिस्तान। पाकिस्तान के जेल में बंद भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाक सरकार ने उनकी मां और पत्नी से मिलने दिया। वहीं, दूसरी तरफ मुलाकात के बीच में शीशे की दीवार खड़ी कर पाक सरकार ने इस मुलाकात का तमाशा बना कर पूरी दुनिया को भी दिखा दिया। पाकिस्तान की इस हरकत से लोग हैरान हैं। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने जाधव का नया वीडियो जारी करके अपनी नीयत भी दिखा दिया है।

इस्लामाबाद की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान की सैन्य अदालत से फांसी की सजा पाए जाधव को उनकी पत्नी और मां से मिलाने के लिए धन्यवाद करते हुए देखा जा रहा है। परिवार के साथ मुलाकात से पहले शूट किए गए जाधव के इस वीडियो में यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि मैंने अपनी पत्नी और मां से मिलाने के लिए कहा था और इसके लिए पाकिस्तान की सरकार का शुक्रिया करता हूं।

यौन शोषण की रोकथाम की दी जानकारी

मीनापुर में विधिक जागरूकता शिविर

मीनापुर। तुर्की पूर्वी ग्राम कचहरी में विधिक जागरूकता के तहत रविवार को यौन शोषण व मानव तस्करी की रोकथाम की जानकारी दी गई। अधिवक्ता रामबाबू सिंह ने कहा कि अवैध मानव व्यापार की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं के बचाव व पुनर्वास के लिए कानून में प्रावधान किया गया है। यौन शोषण की पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में कानूनी सहयोग मिलता है। महिलाओं को मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस कानून के तहत महिलाओं को प्रथम दो बच्चों के लिए 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलता है।
शिविर की अध्यक्षता सरपंच मो. तौहीद आजाद ने की। संचालन पारा विधिक स्वयंसेवक शंकर कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर शंभू शाह, हरिश्चन्द्र राय, मीना देवी भी थीं।

उधर, ग्राम कचहरी रानी खैरा में मातृत्व लाभ अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सरपंच सुनिता देवी ने की। यहां उप सरपंच कृष्ण मोहन राय, मुकेश पासवान, राम सूरत राय, सुरेन्द्र बैठा, रीना देवी, रिंकू देवी, चन्द्रिका ठाकुर, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं: राबड़ी

पति के जेल जाने पर पत्नी का छलका दर्द

बिहार। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राजद कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करेंगे ठीक ही करेंगे। चारा घोटाले के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जेल में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।
लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद रविवार को राबड़ी पहली बार मीडिया के सामने आई। लालू की पत्नी राबड़ी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा साहेब की तबियत खराब रहती है, यही चिंता की बात है। कहा कि मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। ये सभी लोग जानते हैं। वे सुबह शाम दवा खाते हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, वहां किस तरह से दवाएं लेंगे।
राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया। लालू बिहार की जनता की ताकत हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सहित हम सभी को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद को अदालत बरी कर देगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है, कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, सबको मान्य होगा।

बतातें चलें कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाला के एक मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिया था। इस मामले में अदालत तीन तनवरी को सजा सुनाएगी। लालू को फिलहाल रांची के एक जेल में रखा गया है।

रफ्तार के कहर का शिकार बना युवक

ट्रक ने पीछे से ठोका, कैमरे की नजर से डेथ लाइव

उत्तर प्रदेश। आगरा के एत्मादपुर के हाईवे स्थित भगवान पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई, वह दिल को दहलाने वाला है। डीजल भरवाने आए एक ड्राइवर ने अपने ट्रक से 2 पेट्रौल पंप कर्मियों को रौंद दिया। इसके के बाद मौके से ड्राइवर भाग निकला। घटना में एक पेट्रोल कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। डीजल भरवाते ही जैसे ही ड्राइवर ने ट्रक स्टार्ट किया, आगे खड़े दो पंपकर्मियों को रौंद दिया। भीड़ जमा होती देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। इस घटना में पंप कर्मी प्रेमपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मी पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

शातिर हसीना बनी तबाही का कारण

नौकरी दिलाने के एवज में करती थी ठगी

मुंबई। खूबसूरत हसीना सिर्फ कोमल ही नही होती। वह शातिर भी हो सकती है। जीहां, मासूमियत से लवरेज ऐसी ही एक हसीना, कई लोगो के तबाही का करण बन गई। बहरहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सलाखो के पीछे डाल दिया है।
घटना, मुंबई के मलाड पुलिस थाने का है। खुद को एक राजनीतिक दल से जुड़ी बताने वाली एक महिला नेत्री का ऐसा फ्रॉड सामने आया है कि आप दांतो तले अंगूली दवा लेंगे। दरअसल, वह कथित महिला नेत्री खुद को करोड़पति और रसूख वाली बता कर जरूरत मंद महिलाओं को काम देने के लिए बुलाती और अपनी मीठी बातों में फंसाकर पैसा डबल करने के नाम पर उनके गाढ़ी कमाई का रुपये व ज्वैलरी हड़प जाती थी। जब महिलाएं पैसे मांगती थीं तो उन्हें झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भिजवा देती थी। फिलवक्त, लक्ष्मी देवेंद्रन नाम की एक पीड़ित महिला की शिकायत पर मलाड पुलिस ने कथित रसूकदार उक्त महिला नेत्री को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस हिरासत में आई 33 वर्षीया हसीना का नाम पेट्रीशिया डिसूजा है। वह दक्षिण मुंबई रहने वाली बताई जा रही है। इससे पहले लक्ष्मी देवेंद्रन ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2017 में पेट्रीशिया डिसूजा के घर पर काम कर रही थी। आरोपी महिला नेत्री ने लक्ष्मी को नौकरी पर रखने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल की।
बतातें चलें कि लक्ष्मी के हसबैंड की डेथ हो चुकी है और उसके दो लड़के हैं। लक्ष्मी ने पेट्रीशिया को बताया कि वह अपने लड़कों को हॉस्टल में पढ़ना चाहती हैं। इसके लिए उसने कुछ पैसे जमा कर रखे हैं। पेट्रीशिया ने एक दिन लक्ष्मी को बुलाया और कहा कि इनकम टैक्स में उसे कुछ पैसे दिखाने है। उसने लक्ष्मी से उसके पैसे मांगे और इसके बदले में ज्यादा पैसे देने और बच्चों का हॉस्टल में एडमिशन करवाने का वादा किया। लक्ष्मी का आरोप है कि इसके बाद न तो उनके पैसे ही वापस मिले और न ही उनके बच्चों का हॉस्टल में एडमिशन हुआ। यही नहीं उसकी दो महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। लक्ष्मी ने जब पैसे मांगे तो उसे चोरी के झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाया। इसके बाद लक्ष्मी ने मलाड पुलिस स्टेशन में कथित महिला नेत्री के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
जांच में सामने आया है कि पेट्रीशिया डिसूजा ने केवल लक्ष्मी से ही धोखाधड़ी नहीं की है। इससे पहले उसने कई महिलाओं से इसी तरह पैसे ऐंठे हैं। पेट्रीशिया के गिरफ्तार होने के बाद वे महिलाएं भी सामने आ रही है जो धोखाधड़ी की शिकार हो चुकी हैं। उसके यहां काम करने वाली दूसरी नौकरानी सुरेखा ने पुलिस को बताया कि पेट्रीशिया ने उसके पैसे डबल करने के नाम पर उससे गहने और पैसे लिए। लेकिन बाद में उसे वापस नही किया। पुलिस ने पेट्रीशिया डिसूजा के खिलाफ आईपीसी को धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे बोरीवाली कोर्ट में पेश किया है।

नवजात के आहार के लिए जरूरी है जागरूकता

मीनापुर के टेंगरारी में महिलाओं ने निकाली जुलूश

मीनापुर। नवजात को कब और क्या आहार दिया जाए, इससे आज भी ग्रामीण समाज अनजान हैं। सबको इसकी जानकारी देने के लिए जीविका ने अनूठी पहल की है। इसी कड़ी में जीविका की महिलाओं ने टेंगरारी गांव में जुलूस निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इससे पहले महिलाओं को वीडियो के माध्यम से भी नवजात के आहार के बारे में जानकारी दी गई। जीविका के प्रखंड स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि नवजात की खाद्द सामग्री में सात समूह का शामिल होना आवश्यक है। इनमें अनाज व कंद-मूल, दाल-मेवा व फलिया, मांस, मछली और अंडा, दूध व दूध से बने उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी गहरा पीला या नारंगी फल व अन्य खाद्द सामग्री शामिल हैं। बताया गया कि इनमें से कम से कम चार तो प्रतिदिन के खुराक में शामिल होना चाहिए।

इससे पहले सूरज जीविका व दीपक जीविका ग्राम संगठन की 194 महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली कर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को पूरक आहार के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार राय, सामुदायिक समन्वयक जेबा कैसर, मुखिया नीलम देवी, ग्राम संगठन की अध्यक्ष रोमा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

एक मेजर समेत चार जवान शहीद

राजौरी। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर में पेट्रोलिंग कर रहे भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए। पाक की ओर से की गई इस गोलीबारी में एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए। हालांकि, पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारत की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन के मामले लगातार आ रहे हैं। और ऐसे वक्त में जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने वहां की सरकार से भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की बात कही थी। ऐसे में सीमा पर एक बार से तनाव बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही पाकिस्तान पर भरोसा करना भी मुश्किल हो गया है।

प्याज खाने से मेंटेन होता है इंसुलिन

प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट डीएनए को नुकसान पहुंचने से रोकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा सल्फर धमनियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव में सहायक साबित होता है।
सर्दी-जुकाम में राहत के लिए कच्चा प्याज या हरा प्याज का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद माना गया है। ये श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार हरे प्याज में मिलने वाला सल्फर ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।
इतना ही नही बल्कि, इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में भी प्याज की महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है। प्याज में विटामिन सी और के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। यह हड्ड‍ियों की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

इसके सेवन से विभिन्न प्रकार के कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। प्याज में पाया जाने वाला सल्फर फंगस और दूसरे संक्रमण को होने से रोकता है। रक्त का थक्का जमाने से रोकने के लिए भी आवश्यक विटामिन प्याज में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कुल मिला कर प्याज का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।

मशरूम की खेती से बनेगा मुजफ्फरपुर की पहचान

मुजफ्फरपुर। लीची के साथ साथ मशरूम को मुजफ्फरपुर की पहचान बनाने की कबायद तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ.विशालनाथ ने मशरूम को व्यवसायिक रूप देकर ब्रांड के रूप में विकसित करने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए गुणवत्तायुक्त उत्पादन के साथ उसकी प्रोसेसिंग कर मूल्य संवर्द्धन करने की योजना है। इससे उत्पादों का सही मूल्य किसानो को मिलेगा और इससे मुजफ्फरपुर को विश्व स्तर पर चर्चित होगा।

डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रयी कृषि विवि में राष्ट्रीय मशरूम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैश-क्रॉप के साथ रोजगार सृजन का सशक्त साधन है। विवि के डीआर डॉ.मिथलेश कुमार ने कहा कि मशरूम बीज की समस्या के निदान के लिए राज्य के 24 जिलों में स्पॉन प्रोडक्शन लैब की शुरूआत की गई है।
रजिस्ट्रार डॉ. रविनंदन ने कहा कि 90 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी है। इस कमी को दूर करने में मशरूम लाभकारी होगा। डीईई डॉ.केएम सिंह ने कहा कि कम लागत में स्वरोजगार व आर्थिक समृद्धि के लिए मशरूम एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक टन बीज का डिमांड प्रतिदिन है। करीब 40 हजार परिवारो का जीविकोपार्जन का साधन है। जिसमें करीब एक हजार लोग बड़े उत्पादको में शामिल हैं।

भोपाल गैंगरेप: दोषियों को उम्रकैद की सजा

हाईकोट की फटकार पर हरकत में आई थी सूबे की सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक महीने तक चली गैंगरेप के एम मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली और भोपाल में यूपीएससी की कोचिंग कर रही एक 19 वर्षीया छात्रा के साथ हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने गैंगरेप किया था।
आपको याद ही होगा कि गैंगरेप की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी गैंगरेप करने के बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में थोड़ी देर तक छोड़ कर पान व गुटखा खाने चले गए और लौटकर दूबारा चारो ने उसके साथ फिर से गैंगरेप किया था। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ तीन थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई, जबकि पीड़िता के पिता खुद पुलिसकर्मी हैं और मां सीआईडी में हैं।

इसके बाद पीड़िता के पिता खुद पीड़िता को साथ ले घटनास्थल पर गए और दो आरोपियों को पकड़ भी लिया। केस दर्ज करने से आनाकानी करने और पीड़िता की शिकायत को फिल्मी कहानी बताने वाले सात पुलिसकर्मियों को बाद में सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में आईजी और एसपी का भी ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को फटकार लगाई और पूरे घटनाक्रम को ट्रैजडी ऑफ एरर्स करार दिया था। पीड़िता का पहला मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने में भी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था।

उत्तर कोरिया में हो सकता पेट्रोल संकट

संयुक्त राष्ट्र की नए प्रतिबंध से बढ़ेगी मुश्किलें

उत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है। संयुक्त राष्ट् सुरक्षा परिषद के द्वारा लगाए गये नए प्रतिबंधों के तहत अब उत्तर कोरिया का पेट्रोलियम आयात 90 प्रतिशत तक घट जाएगा। सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के जवाब में उस पर बेहद सख़्त प्रतिबंधों को मंज़ूरी दे दी है। अमरीका के तैयार किए गए इस प्रस्ताव को चीन और रूस ने भी समर्थन दे दिया है।

बतातें चलें कि अमरीका 2008 से ही उत्तर कोरिया पर नागरिकों और कंपनियों की संपत्तियां ज़ब्त करने, चीज़ों और सेवाओं के निर्यात पर रोक जैसे कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुआ है। ताजा प्रतिबंधों के पारित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी दूत निकी हेली ने कहा है कि इनसे उत्तर कोरिया को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अगर वो आगे भी नहीं माना तो उसे और दंडित और अलग-थलग कर दिया जाएगा।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए गए हैं या उसे धमकी दी गई है। इसी साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को रॉकेटमैन कहते हुए बेहद सख़्त अंदाज़ में धमकी दी थी।
हालांकि, ट्रंप की इस धमकी का उत्तर कोरिया पर कोई असर नहीं हुआ था। नवंबर में उत्तर कोरिया ने ह्वासोंग-15 मिसाइल दाग कर अमेरिका को पहले ही जवाब दे दिया है। दरअसल, यह मिसाइल उत्तर कोरिया की सबसे लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है और अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य देश इसके जद में है।

चारा घोटाला में लालू यादव दोषी करार

3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

रांची। झारखंड के रांची में आज 21 साल पुराने चारा घोटाला के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा। वही, कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया है।
21 साल पुराने इस मामले में सीबीआई ने शुरु में 34 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें 11 की मौत ट्रायल के दौरान हो गई। दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए और निर्णय के पूर्व ही अपना दोष स्वीकार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में देवघर कोषागार से फर्जी बिल बना कर राशि की निकासी करने का आरोप लगाया है। आपूर्तिकर्ताओं पर बिना सामान की आपूर्ति किए बिल देने और विभाग के अधिकारियों पर बिना जांच किए उसे पास करने का आरोप है। लालू प्रसाद पर गड़बड़ी की जानकारी होने के बाद भी इस पर रोक नहीं लगाने का आरोप है।

इस युवती के हौसले को सलाम…

दोनों हाथ खोने के बाद भी मंजिल नही छोड़ी

तमिलनाडू। तमिलनाडू के कुमबाकोनम मालविका अय्यर एक इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर है। डिसेबल्ड के हक के लिए लड़ने वाली एक्टिविस्ट भी है और सोशल वर्क में पीएचडी करने के बाद अब फैशन मॉडल के तौर पर भी अपनी पहचान चुकी है। लेकिन, जो बात आज मैं बताने जा रहा हूं, वह बात बहुत कम लोग जानते है। दरअसल, वह एक ऐसे हादसे से गुजर चुकी है, जसमें उसमें उसने अपने दोनो हाथ गवां दिए और जिस हादसे से उबर पाना अमूमन बेहद मुश्किल होता है। लेकिन मालविका ने उस हादसे को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सफलता की उंची मुकाम पर पहुंच कर उसने एक समाज के समक्ष एक नजीर पेश कर दी।
मालविका का जन्म तमिलनाडू के कुमबाकोनम में हुआ लेकिन उनकी परवरिश राजस्थान के बीकानेर में हुई। महज 13 साल की उम्र में वह एक भयानक हादसे का शिकार हुई थी। दरअसल उसे उसके घर के पास ही एक ग्रेनेड पड़ा मिला था। बताया जाता है कि नजदीक के ही एक एमुनेशन डिपो में आग लगने के चलते इलाके में उसके शेल बिखर गए थे। वह ग्रेनेड मालविका के हाथों में ही फट गया। जिसके चलते उनके दोनों हाथों के अलावा दोनों टांगों में कई फ्रैक्चर्स और नर्वस सिस्टम डैमेज हो गया। इलाज के लिए उसे चेन्नई के एक हॉस्पिटल में दो साल रहना पड़ा था। इस हादसे में वह अपने दोनों हाथ खो चूकी थीं।

उस भयानक हादसे के बाद मालविका ने दोबारा जिंदगी शुरू करने की ठानी और चैन्नई के एसएसएलसी एग्जामिनेशन में बतैार प्राइवेट कैंडिडेट हिस्सा लिया। दोनों हाथ खो चुकी मालविका ने लिखने के लिए एक असिस्टेंट की मदद ली। इसी बीच उसके हौसले की चर्चा फैल चुकी थी और उन्हें तात्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिलने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया।
इसके बाद मालविका ने दिल्ली जाकर सेंट स्टीफन कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे पढाई जारी रखते हुए दिल्ली स्कूल से सोशल वर्क में मास्टर्स और मद्रास स्कूल से एम. फिल की पढ़ाई पूरी की। अपने बेहतरीन काम की बदौलत उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी कई अवॉर्ड्स मिले।

Install App Google News WhatsApp