श्रीनगर। सेना के बेस कैंप पर हमला और सैनिक के शव के साथ बर्बरता के बाद अब भारतीय जवानो ने भी सख्ती शुरू कर दी है। एक ओर जहां पाक चौकिया भारतीय गोले से तबाही झेल रहें हैं, वही सेना ने सीमा के भीतर बैठे आंतकियों की तलाश तेज कर दी है। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां में 20 से ज्यादा गांवों की घेराबंदी कर ली है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हाल ही में पुलवामा और शोपियां में आतंकियों की ओर से बैंकों को लूटने, पुलिस के हथियार लूटने और पत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई सामने आई है। सेना को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया है।
This post was published on मई 4, 2017 11:02
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More