Society

प्रधानमंत्री मोदी की मुंहबोली बहन कौन, पूरी खबर पढ़े

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर उनकी मुंहबोली कमर मोहसिन शेख ने राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। बतातें चलें कि शेख आज सुबह प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं और प्रधानमंत्री को हिन्दू विधि विधान से राखी बांधी। बाद में शेख ने मीडिया को बताया कि वह मोदी को उस समय से जानती हैं जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे। वह पिछले 36 साल से उन्हें राखी बांधी रही हैं।

कौन है मोहसिन शेख

पीएम नरेंद्र मोदी की यह मुंहबोली बहन कमर मोहसिन शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। लेकिन वह भारत में ही रहती हैं। मोहसिन का दावा है कि वह पिछले 36 साल से पीएम मोदी को राखी बांध रही हैं। पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी को तब से राखी बांध रही हैं, जब वे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता थे। कमर मोहसिन शेख ने कहा कि उनके भाई नरेंद्र मोदी शुरू से ही मेहनती और दूरदर्शी रहे है। यही वजह है कि वे प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

पीएम ने स्वयं फोन करके बुलाया

न्यूज एजेंसी के मुताबिक मोहसिन सोच रही थीं कि पीएम नरेंद्र मोदी की व्यस्तता इन दिनों काफी है। लिहाजा, वह इस बार उन्हें राखी बांधने नहीं आ पाएंगी। इस बीच दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर मुंहबाली बहन मोहसिन को रक्षाबंधन की याद दिलाई। भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात के बीच मोहसिन का मोदी से रिश्ता दोनों देशों के रिश्तों को एक नया रंग देने का सकून भरा खबर दोनो देशो के लिए सकून देने वाला है।

ऐसे मिले मोदी से मोहसिन

मोहसिन ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वह शादी के बाद भारत आई थी। उन दिनों में ससुराल वालों के अलावा भारत में उसे कोई नहीं जानता था। उन्हीं दिनों एक बार वह अपने पति के साथ घूमने दिल्ली आई थीं। तभी नरेंद्र मोदी से उसकी मुलाकात हो गई। मोहसिन बताती है कि इत्तेफाक से उस दिन रक्षाबंधन था और मैंने उन्हें राखी बांधी थी। वह कहती है कि नरेंद्र मोदी का व्यवहार उन्हें बेहद अच्छा लगा। वह मुझसे जब भी मिले, प्रेम से पूछते थे कि कैसी हो मेरी बहन?

 

खबरो की खबर के लिए पेज को फॉलो कर लें और शेयर जरुर करें। आपके सुझाव का इंतजार रहेगा।

This post was published on अगस्त 26, 2018 21:18

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022