पाक सैनिक ठिकाने पर हमला
KKN न्यूज ब्यूरो। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा लगातार की जा रही सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दे दिया है। भारतीय सेना ने एंटिटैंक गाइडेड मिसाइल और तोप के गोले का इस्तेमाल करके गुरुवार को पाकिस्तान के सैनिक ठिकाने को तबाह कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान सेना में खलबली मच गई है। सेना की यह कारवाई कुपवाड़ा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तानी सैनिक ठिकाने पर हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार जम्मू-कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के जवाब में यह कारवाई हुई है।
पाकिस्तानी सेना ने फरवरी महीने में आठ तारीख को अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार भी दागा गया था, जिसमें भारत के एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले फरवरी में ही चार तारीख को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। बिना उकसावे के गोलाबारी की गई थी। हालांकि, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था।
पाकिस्तान सेना सीजफायर की आर लेकर कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा था। सूत्रो से मिली जानकारी के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में बैठे हुएं हैं। पाकिस्तान इन आतंकियों को भारत में प्रवेस कराके कश्मीर घाटी में उपद्रव फैलाने की पूरी तैयारी कर चुका है। आपको याद ही होगा जब हाल ही में भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सीमा का दौरा किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फिर से आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पनप गए हैं।
This post was published on मार्च 5, 2020 20:25
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More