मुजफ्फरपुर। स्त्री के मन का द्वंद हो या एहसास का रूहानी रिश्ता, भावनाओं को शब्दों में पिरोकर रखने वाली शहर की काजल ने पहली ही किताब से पाठकों के दिलों में जगह बना ली है। शहर की बेटी को उसकी पहली ही कविता संग्रह के लिए साहित्य सारथी सम्मान से नवाजा गया है। काजल भाटोलिया को यह सम्मान दिल्ली में 25 जून को मिला है। अघोरिया बाजार निवासी ओमप्रकाश जालान व कुसुम जालान की बेटी काजल कहती है कि बचपन से कविता लिखने का शौक था। बाद में यह शौक कब जुनून बन गया, पता ही नहीं चला। काजल ने रूह की आवाज और कश्ती में चांद कविता संग्रह लिखा, जिसे केजी पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। चैपमैन हाईस्कूल और एमडीडीएम से हिन्दी में ग्रेजुएट काजल की शादी बोकारो में हुई है। बाल विवाह, डायन जैसे कुरीतियों के खिलाफ काजल ने कई कविताएं लिखी हैं।
This post was published on जुलाई 13, 2017 19:56
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More