नई दिल्ली। केन्द्र की सरकार रोहिंग्या मुसलमानो को लेकर सख्त हो गई है। इससे करीब दस हजार रोहिंग्या मुसलमानो में खलबली मची है। सूत्र बतातें हैं कि मोदी की सरकार रोहिंग्या मुसलमानो की पहचान करके उन्हें देश निकाला का आदेश देने का मन बना लिया है। दरअसल, रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के मूल निवासी है और अवैध तरीके से भारत में रहते आयें हैं।
रोहिंग्या मुसलमानों के मुददे पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और इसी के बाद इनके निकाले जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान करने और उन्हें वापस उनके देश भेजने की पुष्टि की हैं। रोहिंग्या ज्यादातर जम्मू और साम्बा जिलों में रह रहे हैं। ये लोग म्यांमार से भारत-बांग्लादेश सीमा, भारत-म्यांमार सीमा या फिर बंगाल की खाड़ी पार करके अवैध तरीके से भारत आए हैं। इनकी संख्या करीब दस हजार बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों में करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान अवैध तरीके से रह रहे हैं।
भारत से निकाले जायेंगे रोहिंग्या मुसलमान
कुंवारी माँ ने नवजात को डुबो कर मारा
हैदराबाद। कुंवारी माँ ने लोकलाज के भय से अपने ही नवजात को पानी में डुबो कर मार डाला है। घटना हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल की है। युवती की उम्र 22 वर्ष है और वह तेलंगाना की खम्मम जिले की रहने वाली है।
अस्पताल में उसने कुछ समय पहले एक लैब तकनीशियन के रूप में ज्वाइन किया था। जब वह अस्पताल में नौकरी शुरू की थी तब वह छह महीने की गर्भवती थी। रात करीब 1:30 बजे कर्मचारियों को वॉशरूम में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी। अस्पताल के एक सीनियर मैनेजर अपने दो नर्स के साथ वॉशरूम में पहुंचे तो देखा कि युवती बच्चे को पानी से भरे बाल्टी में डुबो रही थी और युवती के शरीर से ब्लीडिंग हो रहा था।
पाकिस्तान में सिर ढ़कने के लिए गुफा खोदते है लोग
पाकिस्तान। खुद को परमाणु संपन्न राष्ट्र कहने वाले पाकिस्तान की बड़ी आबादी आज भी सिर ढ़कने के लिए गुफाओं में रहने को विवश है। पेशावर के निकट तोरखम मेन हाईवे के पास शगाई किला के आसपास वाले इलाके में 3000 से 4500 लोग गुफाओं में रहते हैं।
जानकारो की माने तो शगाई क्षेत्र के कट्टा कुश्ता और अली मस्जिद इलाके में आज भी बड़ी संख्या में पाकिस्तान के गरीब लोग सिर ढ़कने के लिए गुफाओं में रह रहे हैं। हालांकि, यहां रहने वाले अफ्रीदी की माने तो मैदानों पर बने घरों से ज्यादा गुफाओं में जिंदगी आराम दायक है। अफ्रीदी के अनुसार गुफाओं में रहना एक पुराना तरीका है। लेकिन कुछ लोग इसलिए भी गुफाओं में रहना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके पास रहने के लिए अपना मकान नही है। जनसंख्या ज्यादा होने और जगह की कमी होने के कारण यहां रहने वालें लोग अपनी आवश्यकतानुसार गुफा खोद लेते हैं।
यूपी के दो पुलिसकर्मियों को बदामाशो ने मारी गोली
यूपी। यूपी में सरकार बदलने के साथ पुलिस पुरे तेवर में आ गई है। बदमाशो को चुन चुन कर ठिकाना लगाया जाने लगा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में बदामाशो के साथ हुए मुठभेड़ में एक बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को गोली लग गई। सूत्र बतातें हैं कि भाकियू नेता जहीर फारुखी की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश मुर्तलीब ने फायरिंग की थी। इसके जवाब में फारुखी के सुरक्षाकर्मी ने भी गोली चला दी। पचैंडा के जंगल में यह मुठभेड़ हो रही थी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश मुर्तलीब और दो पुलिसकर्मी घायल हुए है। मुर्तलीब के दो साथी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।
यूपी में आज हो सकता है किसानो के कर्ज माफी का फैसला
उत्तर प्रदेश।
लम्बी इंतजार के बाद यूपी में आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम होगी। इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी है। विशेष कर किसानो की। जानकार मानतें हैं कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही सरकार छोटे किसानो के कर्ज माफी का निर्णय ले सकती है। इसके अतिरिक्त अवैध बूचड़खानों के विनियमन, मांस कारोबारियों के लाइसेंस से जुड़े मुद्दे, बुंदेलखंड को और मदद देने के उपाये सहित पूर्वांचल की समस्याओं को लेकर अहम निर्णय होने का अनुमान हैं।
तस्कर की बाइक व मोबाईल जप्त
बगहा। बिहार के बगहा अन्तर्गत भीतहा पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर 37 बोतल शराब के साथ तस्कर की बाइक जप्त किया हैं। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़ कर फरार हो गया । पुलिस ने बाइक के डिक्की सें एक मोबाईल बरामद किया हैं। बरामद शराब यूपी निर्मित हैं।
अमेरिका के बाद परमाणु बम का प्रयोग करने वाला देश होगा भारत
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की रिपोर्ट से मची खलबली
राज कुमार सहनी
दुनियाभर पर नजर रखने वाली अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने पेंटागन को जो जानकारी दी है, उससे पुरी दुनिया सकते में है। पेंटागन को दी गयी ख़ुफ़िया सुचना में कहा गया है कि अमरीका के बाद भारत विश्व का दूसरा देश हो सकता है, जिसने किसी पर परमाणु बम का उपयोग किया हो। दरअसल, भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों माहौल गरम है। सीआईए ने इन सभी पहलुओं पर अपनी रिपोर्ट पेंटागन को सौंपी है। जिसमें सीआईए ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आक्रमक रुख को देखते हुए निकट भविष्य में एक और परमाणु युध्द की ओर इशारा कर दिया है। सीआईए ने कहा है की मोदी एक आक्रमक नेता के रूप में उभरे है। ऐसी आक्रमकता भारत के किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने पहले कभी नहीं दिखाई है। सीआईए ने अपनी ख़ुफ़िया रिपोर्ट में पेंटागन को बताया है की मोदी की पसंद बम है, गोली नही। वो, युद्ध करेंगे तो भीषण करेंगे और बड़ा फैसला करने वाला युद्ध करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वायु सेना को अटैक मोड पर है। भारत की वायु सेना के 18 एयरबेस एकदम अलर्ट पर है और दिल्ली से एक इशारा मिलते ही किसी भी देश पर हमला कर देने के लिए तैयार है। सीआईए ने अपनी रिपोर्ट में पेंटागन को ये भी बताया की भारत ने अपने सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान सुखोई पर परमाणु युक्त ब्रह्मोस लोड करके उसे अटैक पोजीशन में तैनात किये हुआ है। ऐसा संभव है की भारत पाकिस्तान के परमाणु हमले का इंतज़ार ही न करे और पाकिस्तान पर भारत ही पहले परमाणु हमला कर दे। ऐसी सूरत में पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में पड़ सकता है। सीआईए के इस रिपोर्ट का खुलाशा होते ही पुरी दुनिया सकते में आ गई है।
देने वाली अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी (CIA top secret report) सीआईए ने इस बार पेंटागन को भारत के बारे में ऐसी सूचनाएं दी है उससे पुरी दुनिया सकते में है।
पेंटागन को दी गयी ख़ुफ़िया सुचना का टाइटल ही है की, अमरीका के बाद भारत दूसरा देश हो सकता है जिसने किसी पर परमाणु बम का उपयोग किया।
दरअसल, भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों गरम माहौल है, सीआईए ने इन सभी पहलुओं पर अपनी रिपोर्ट पेंटागन को सौंपी है। जिसमें सीआईए ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आक्रमकता पर पेंटागन को सचेत किया है।
मोदी की पहली पसंद होगा बम है गोली नहीं (CIA top secret report) –
सीआईए ने कहा है की, मोदी एक आक्रमक नेता के रूप में उभरे है ऐसी आक्रमकता भारत के किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई है। सीआईए ने अपनी ख़ुफ़िया रिपोर्ट में पेंटागन को बताया है की मोदी की पसंद बम है गोली नहीं वो युद्ध करेंगे तो भीषण करेंगे, और बड़ा फैसला करने वाला युद्ध करेंगे, सीआईए ने बताया की मोदी ने
भारत की वायु सेना को अटैक मोड पर किया हुआ है भारत की वायु सेना के 18 एयरबेस एकदम अलर्ट पर है और दिल्ली से एक इशारा मिलते ही किसी भी देश पर हमला कर देने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में (CIA top secret report) –
सीआईए ने अपनी रिपोर्ट में पेंटागन को ये भी बताया की भारत ने अपने सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों (सुखोई) पर परमाणु युक्त ब्रह्मोस भी लोड कर अटैक पोजीशन में तैनात किये हुए है।
पेंटागन को दिए रिपोर्ट में सीआईए ने कहा है की, पाकिस्तान की एक हरकत दुनिया के इतिहास में बड़ा बदलाव ला सकती है क्योंकि ऐसा संभव है की भारत पाकिस्तान के परमाणु हमले का इंतज़ार ही न करे, अपितु पाकिस्तान पर भारत ही पहले परमाणु हमला कर दे ऐसी सूरत में पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में है।
सीआईए ने पेंटागन को दिए रिपोर्ट में कहा है कि, भारत की मौजूदा सरकार ऐतहासिक फैसला भी ले सकती है, सम्भावना ये है की युद्ध भारत की तरफ से ही शुरू हो और ऐसे हालात है की युद्ध गोली से नहीं बल्कि बम से हो और इससे पाकिस्तान के अस्तित्व को बड़ा खतरा है।
देशी गर्ल बनी दुनिया की दुसरी सबसे खूबसूरत महिला
नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला मन गई हैं। एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनी हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धूम मचा रहीं देशी गर्ल का जलबा दुनिया में सुमार होने लगा है। लॉस एंजिलिस की सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के आधार पर यह लिस्ट जारी की गई है।
मोदी के रथ को रोकना है तो बनाने होंगे महागठबंधन
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि यदि पीएम मोदी के रथ को रोकना है तो देश में विपक्षियों को एकजुट होना पड़ेगा। कहा कि देश स्तर पर बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनता है, तो वह महासफल होगा। जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आपसी मतभेदो को भूलना होगा। पटना के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारो से यह बात कही है।
बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार
बेतिया। बिहार के बेतिया के बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 किलो चरस व बाइक सहित गिरफ्तार किया गया हैं।दुसरी ओर धनकुटवा गांव में पुलिस नें आग सें झुलसी हुई एक महिला की लाश को संदेहास्पथ स्थिति में बरामद किया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी गई हैं।
शराब बरामद, कारोबारी फरार
बगहा। बिहार के बगहा में एसएसबी की रामपुरवा कम्पनी नें गुप्त सूचना के आधार पर 81 बोतल शराब बरामद किया है।कारोबारी फरार बताया जाता है।
आइपीएल में इस बार नही दिखेगा कैरिबियाई आलराउंडर
कोलकाता। कैरिबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल का जौहर इस बार आइपीएल में नही दिखेगा। आक्रामक बल्लेबाजी व बलखाती गेंदबाजी के लिए सुर्खियो में रहने वाले यह गेंदबाज इस बार आइपीएल के किसी भी टीम का हिस्सा नही होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के स्थान पर पांच अप्रैल से शुरू होने वाले दसवें आईपीएल के लिये न्यूजीलैंड के आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम को अपनी टीम में शामिल किया है। रसेल एक साल के प्रतिबंध के कारण इस बार आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
ग्रैंडहोम ने अब तक न्यूजीलैंड की तरफ से छह टेस्ट, नौ वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और छह विकेट लिये थे। केकेआर अपना पहला मैच सात अप्रैल को गुजरात लायन्स के खिलाफ राजकोट में खेलेगा।
मीनापुर में शरारती तत्वो ने क्षतिग्रस्त किया बापू की प्रतिमा
मुजफ्फरपुर। जहां एक ओर प्रशासन चम्पारण सत्याग्रह की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। वही राम कृष्ण उच्च विद्यालय मीनापुर के मुख्य द्वार पर लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के दायें हाथ व लाठी को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। क्ई दिनों से बापू की लाठी जमीन पर पड़ी रही। बाद में लोगों ने उसे फिर से खड़ा कर दिया। किंतु साबरमती के संत का हाथ और लाठी टूटा हुआ है। हालाकि पुलिस प्रशासन अब तक मामले में अंजान बना हुआ है। पूर्व मंत्री हिंद केसरी यादव ने बापू की प्रतिमा लगाई थी। बापू की प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव् द्वारा 23 जुलाई 2015 को किया गया था। श्री प्रसाद जातीय जनगणना को लागु करवाने हेतु आमसभा को संबोधित करने इसी विद्यालय प्रांगण में आये थे। वह सभा को संबोधित करने के बाद पुनः लौट कर प्रतिमा का अनावरण किया था। इस प्रतिमा को पूर्व मंत्री हिंदकेशरी यादव द्वारा लगवाया गया था। 24 जुलाई को श्री यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जातीय जनगणना लागु करने को लेकर शंखनाद किया था । प्रतिमा को क्षतिग्रस्त होने पर विद्यालय के एचएम अरुण कुमार कर्ण ने मीनापुर थाना को लिखित आवेदन के माध्यम से घटना की जाँच कर दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है । उन्होंने बताया कि आसपास के असमाजिक तत्वों कायम कारनामा है, जो क्ई बार विधालय में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे लोगो का जमावड़ा दिन भर लगा रहता है। सुरक्षा के दृष्टीकोण से हमलोग उसको कुछ कह नही सकते। बहरहाल मीनापुर में अमर शहीद व विभूतियो की लगी प्रतिमाओ का पुरसाहाल नही है।
साइड नही देने पर सरेआम पीटा
मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाने के क्लब रोड में प्राइवेट स्कूल के अधिकारी दिलीप कुमार से मारपीट की गई। बाइक सवार युवकों ने साइड देने में बिलम्ब होने पर मारपीट की।
घटना सुबह 10 बजे क्लब रोड की है। कार के पीछे सफेद रंग की बाइक पर दो युवक तेज हॉर्न बजाकर कार से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। एमडीडीएम कॉलेज के पास उन्हें साइड मिलते ही युवकों ने कार के आगे बाइक रोक दी और कार का शीशा तोड़ डाला। गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की।
आतंकी हमला में रूस के दस लोगो की मौत
रूस। सेंट पीटर्सबर्ग शहर की मेट्रो में सोमवार को हुए आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। हमले में आईएस या चेचेन विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
दो एईएस मरीज की पूष्टि
मुजफ्फरपुर। बिहार के मोतीपुर थाना के कोदरकट्टा निवासी गोलु कुमार पिता देवेन्द्र भगत व सीतामढ़ी जिला कें इंदवरंवा निवासी सूर्य कांत कुमार को एसकेएमसीएच प्रशासन ने एईएस होने की पूष्टि कर दी है।गोलु कुमार व सूर्यकांत दोनो शनिवार के दिन ही भर्ती कराया गया था।
वृद्ध की मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना अन्तर्गत तुर्की ओपी क्षेत्र में सकरी चौक पर अज्ञात वाहन नें एक वृद्ध को कुचल दिया।
अब दो सौ रूपये के नये नोट लाने की तैयारी
संतोष कुमार गुप्ता
नई दिल्ली:नोटबंदी के बाद दो हजार के नये नोट देखकर आप हैरान हो गये थे।पांच सौ के छोटे नोट ने भी आपको चौका दिया था।किंतु एक चौकाने वाली जानकारी फिर आप समझ लिजिये।अब आपके सामने शीघ्र दो सौ रूपये के नये नोट होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपए के नए नोट लाने की तैयारी शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए आरबीआई यह कदम उठा रहा है। सूत्रों के अनुसार 200 रुपये के नोट पर सुरक्षा के खास फीचर होंगे ताकि इसका नकली नोट नहीं बनाया जा सके।
सूत्रों के अनुसार आरबीआई ने 200 रुपए छापने की मंजूरी दे दी है और इन नए नोटों में सुरक्षा फीचर का भी अधिक ध्यान दिया जाएगा। 200 रुपए के नोट में नए सिक्योरिटी फीचर्स होंगे ताकि इसकी नकल करना नामुमकिन होगा। जानकारी के अनुसार 200 रुपए के साथ 1000 और 100 रुपए के नए नोट को नए सिरे से छपने का प्रस्ताव बोर्ड ने दिया है।
इसके अलावा सरकार 500 और 2000 रुपए के बैंक नोटों के सुरक्षा फीचर में हर 3-4 साल में बदलाव करने की सोच रही है ताकि जाली नोटों की समस्या पर लगाम लगाई जा सके। सरकार ने नोटबंदी के बाद पिछले चार महीने में भारी मात्रा में जाली मुद्रा पकडऩे जाने के मद्देनजर यह फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर गुरुवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई।
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि सहित वित्त व गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस कदम का समर्थन करते हुए गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर विकसित देश अपने मुद्रा नोटों में सुरक्षा फीचर हर 3-4 साल में बदल देते हैं। भारत के लिए इस नीति का पालन करना अनिवार्य है।
अनोखी शादी: यहां मरने के बाद भी होते है सात फेरे
संतोष कुमार गुप्ता
यूपी के सहारनपुर के नटबाजी समाज में अभी भी शादी की अनोखी परम्परा है। यहां मरने के बाद भी सात फेरे के मंत्र पढे जाते है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बेटे-बेटी की शादी बडी धूमधाम से हो। इस सपने को पूरा करने के लिए वो कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते और शादी में दिल खोलकर पैसा भी खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी मरे हुए इंसान की शादी के बारे में सुना है। यह पढकर एक बार तो आप भी चकित रह गए होंगे, लेकिन यूपी में एक जगह ऐसी भी है जहां ये बात सच साबित होती है।
यूपी के सहारनपुर जिले में नटबाजी समाज वर्षों पुरानी परम्पराओं को आज भी बखूबी निभा रहा है। नटबाजी समाज में सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि मर चुके बच्चों की शादी भी बेहद धूमधाम से करने की अनोखी परम्परा है।
हाल ही में मीरपुर के रामेश्वर ने 18 साल पहले मर चुकी अपनी बेटी की शादी हरिद्वार के गांव में रहने वाले तेजपाल के मृत बेटे के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ कराई। इस समुदाय में यह परम्परा सादियों से चल आ रही है। यहां मंडप में दूल्हा-दुल्हन की जगह गुड्डा-गुडियां रखे जाते हैं। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर की बेटी पूजा की दो साल की उम्र में मौत हो गई थी। उसने बड़ी मुश्किल से हरिद्वार के गाधारोना गांव में तेजपाल के घर मृत दूल्हे की तलाश की। शादी के बाद विदाई भी की गई। इस अनोखी शादी समारोह में करीब पचास लोग बाराती बन कर पहुंचे थे।
बाल विवाह का विरोधी यह गांव बच्चों के मरने के बाद उनके बालिग होने पर ही विवाह करता है। यहां मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी मृत संतान भी अविवाहित नहीं रहती है। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ बारात मृत कन्या पक्ष के दरवाजे पर आती है और शादी की सभी रस्में भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई जाती हैं। यही नहीं कन्या पक्ष अपने सामर्थ्य के अनुसार वर पक्ष को दान-दहेज भी देता है। हैं ना चौकाने वाली खबर।
गृह प्रबन्धन: गृहिणी की एक चुनौती
राज किशोर प्रसाद
आज की आधुनिक परिवेश में गृह प्रबन्धन गृहणियों की एक चुनौती बन गई है। परिवार चाहे एकल हो या संयुक्त गृहिणियों को अपने गृह व परिवार को समुचित प्रबन्धन की कसौटी पर खड़ा करना गृहिणी की दक्षता कुशलता व विवेक पर निर्भर करता है। आज के परिवेश में भाग दौड़ की जिंदगी सीमित संसाधन भारी व बड़ी जिम्मेदारियो के बीच कुशल प्रबन्धन चुनौतियों से भरी पड़ी है।
प्राचीन काल से भारतीय परिवारो में गृह प्रबन्ध का बड़ा महत्व रहा है। वर्तमान समय में समुचित गृह प्रबन्ध पर ही परिवार का भविष्य निर्भर करता था। सामान्य रूप से गृह प्रबन्धन समुचित व्यवस्थापन से है जिसके माध्यम से परिवार अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करता है। गृह प्रबन्ध वह मानक है जो परिवार की खुशियां सुख समृद्धि स्वास्थ्य और परिवार के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य को तय करती है। इसके लिये यह जरूरी है कि गृहणी से लेकर गृह के सभी सदस्यों को हर क्षेत्र में प्रत्येक स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करे।
पारिवारिक व घरेलू संसाधनो का सदुपयोग गृहणी की सूझ बुझ पर भी निर्भर करता है। मानवीय और अमानवीय उपलब्ध संसाधनो का सही नियोजन और नियंत्रण गृहणी की दक्षता व कुशलता की कील पर घूर्णन करती है। सफलता कील की मजबूती पर निर्भर करती है। सफल गृह प्रबन्धन का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनो से उपयोग कर पारिवारिक लक्ष्य की प्राप्ति करना है। इसके लिये जीवन निर्वहन एक नियोजित शैली में होनी चाहिये। समय शक्ति ऊर्जा धन भौतिक वस्तुओ के साथ साथ परिवार के सदस्यों की मनोवृति रुचियों कार्यकुशलता दक्षता ज्ञान सामुदायिक सुविधा के महत्व को समझते हुये संसाधनों में क्रमबद्धता स्थापित करना गृहणी के लिये बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है।