सोमवार, मार्च 2, 2026 10:20 अपराह्न IST
होमKKN Specialसामा, कौनी, मरूआ व कोदो की खेती विलुप्त होने के कगार पर

सामा, कौनी, मरूआ व कोदो की खेती विलुप्त होने के कगार पर

Published on

​जिउतिया स्पेशल

 

पर्वो मे खल रही इन फसलो की कमी, लोक परम्पारिक खेती से विमुख हो रहे किसान, जिउतिया मे मड़ुआ की जबर्दस्त मांग

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। एक दशक पूर्व मे ग्रामीण इलाको मे सामा, कौनी,मड़ुआ व कोदो की जमकर खेती होती थी। जौ और जनेरा से अटी-पटी खेतो की हरियाली देखते बनती थी। हालांकि इसका महत्व स्वास्थ्य के अलावा धार्मिक भी था। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पशुचारा व खेती की उर्वरा शक्ति से जुड़ा हुआ था। लेकिन मीनापुर प्रखंड व इसके आसपास के इलाको मे खेती की यह परम्परा विलुप्त होने के कगार पर है। अत्याधुनिक खेती के इस दौर मे परम्पारिक खेती को लोगो ने भूला दिया है। महदेईया के किसान जयनंदन बैठा बताते है कि पहले उनके इलाके मे हीरामन भगत,रामलषण प्रसाद व दहाउर ठाकुर जैसे दर्जनो किसान सामा की खेती करते थे। एक शाम सामा का भात खाने की दिनचर्या बन गया था। इसमे प्रचुर मात्रा मे पौष्टिक आहार हुआ करता था। सामा की खेती के बाद खेतो की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती थी। किंतु जिउतिया को वेकर मड़ुआ का आटा ढूंढे नही मिल रहा है।  हरितालिका तीज मे सामा का सत्तू ढूढे नही मिल रहा था। लोग किराना दुकान से सिर्फ विधि करने के लिए खरीद रहे है। पंडित बच्चू पांडेय बताते है कि हरितालिका तीज मे सामा व जिउतिया मे मड़ुआ का अलग महत्व है। इसको ऋतुफल के रूप मे भगवान भोले शंकर ग्रहण करते है। सामा सीजन का प्रसाद है। 50 ग्राम का पैकेट 20-25 रूपये मे मिल रहा है। घोसौत गांव के सुनिल कुमार झा बताते है कि उनके गांव मे पहले कौनी की खेती खूब होती थी। किंतु वह खुद तीस रूपये किलो खरीद कर खाते है। जिउतिया पर्व मे मड़ुआ की आंटे व सत्तु को खास माना जाता है। किंतु मड़ुआ की खेती यदा कदा ही देखने को मिलता है। स्वामी दयानंद सरस्वती किसान क्लब के संयोजक राकेश कुमार रौशन बताते है कि उनके इलाके मे अभी भी कुछ लोग मड़ूआ की खेती करते है। किंतु सामा,कौनी,मड़ुआ व कोदो का विलुप्त होना ठीक बात नही है। इन फसलो के अलावा जई,जौ,जनेरा आदि भी पशुचारा के साथ साथ मनुष्य व खेतो के सेहत के लिए बेहतर था। मधुमेय पीड़ित व्यक्तियों  के लिए वरदान है। मड़ुआ के अंकुरित बीजों  से माल्ट भी बनाते हैं जो कि शिशु आहार तैयार करने में काम आता है। बहुत समय से इसके दानों से उत्तम गुणों वाली शराब भी तैयार होता था।  कोदो  भारत का एक प्राचीन अन्न है जिसे ऋषि अन्न माना जाता था। किंतु मीनापुर इलाको मे अब यदा कदा ही इसको देखा जाता है।  यह एक जल्दी पकने वाली सबसे अधिक सूखा अवरोधी लघु धान्य फसल  है। इसका प्रयोग उबालकर चावल की तरह खाने में किया जाता है। इसकी उपज को  लम्बे समय तक सहेज कर रखा जाता था। अकाल आदि की विषम परिस्थितियो   में खाद्यान्न के रूप में इस्तेमाल किया जाता था । किंतु यह गुजरे जमाने की बात हो गयी। इसके दाने में 8.3 प्रतिशत प्रोटीन, 1.4 प्रतिशत वसा, 65.9 कार्बोहाइड्रेट तथा 2.9 प्रतिशत राख पाई जाती है। यह गरीबों की फसल  मानी जाती है क्योकि इसकी खेती गैर-उपजाऊ भूमियों  में बगैर खाद-पानी के की जाती है। मधुमेह के रोगियों  के लिए चावल  व गेहूँ के स्थान पर कोदों  विशेष लाभकारी रहता है। कृषि विभाग के अधिकारियो की माने तो विलुप्त हो रहे फसलो को बढावा देने के लिए कृषि विभाग कई तरह की योजनाए चला रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...