मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमKKN Specialमीनापुर में अंग्रेज थानेदार को जिंदा जला कर लहराया था तिरंगा

मीनापुर में अंग्रेज थानेदार को जिंदा जला कर लहराया था तिरंगा

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

यूनियन जैक उतार कर घोषित कर दिया आजादी

हिल गई थी अंग्रेजी हुकूमत की चूलें

 

स्वतंत्रता दिवस विशेष 

 

कौशलेन्द्र झा
बात 75 साल पुरानी है। 16 अगस्त 1942 का दिन था। हरका के पं. सहदेव झा के नेतृत्व में स्वतंत्रता सैनानियों ने न सिर्फ मीनापुर थाने से यूनियन जैक उतारकर थाने पर तिरंग लहराया, बल्कि तत्कालीन थानेदार लुइस वालर को थाना परिसर में ही जिंदा जला दिया था। इससे अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिल गई थीं। हालांकि, इस संघर्ष व पुलिस प्रताड़ना में आठ लोग शहीद हुए और कई दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। वहीं, थानेदार के हत्या के आरोप में जुब्बा सहनी को फांसी दे दी गई थी।
बतातें चलें कि आठ अगस्त 1942 को कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा की। इसके आलोक में 11 अगस्त को हरका के पं. सहदेव झा के दरवाजे पर देशभक्तों ने गुप्त बैठक की। इसमें मीनापुर थाने पर तिरंगा फहराने की योजना बनी। लेकिन, इसकी भनक अंग्रेजों को लग गई। ब्रिटिश हुकूमत ने आंदोलनकारियों को कुचलने के लिए नेपाल की सीमा से फौज की एक टुकड़ी को मीनापुर रवाना कर दिया।
अंग्रेजी फौज पर बोला हमला 
15 अगस्त 1942 को ब्रिटिश फौज के रामपुरहरि पहुंचते ही आजादी के दीवानों ने फौज पर हमला बोल दिया। इस संघर्ष में विसनदेव पटवा, चतर्भुज मिश्र, रमण राय, केशव शाही और बिन्देश्वर पाठक मौके पर ही शहीद हो गए और दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। इससे लोगों का आक्रोश और भड़क गया। देर रात क्रांतिवीरों ने गुपचुक तरीके से हरका में एक बैठक करके जो रणनीति बनाई, वह इतिहास में दर्ज हो गई।
मीनापुर थाने पर किया हमला
योजना के मुताबिक 16 अगस्त 1942 की दोपहर स्वतंत्रता सैनानियों ने मीनापुर थाना पर धावा बोल दिया। थानेदार लुइस वालर को जिंदा जलाने के बाद लोगों ने यूनियन जैक उतारकर थाना पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अंग्रेजों की गोली से चैनपुर के बांगूर सहनी शहीद हो गए। वहीं, झिटकहियां के जगन्नाथ सिंह, भिखारी सिंह, रीझन सिंह, पुरैनिया के राजदेव सिंह, रामदहाउर सिंह, चैनपुर के बिगन सहनी, हसनपुर के दुलार सिंह व चाकोछपरा के रौशन साह गोली लगाने से बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
पुलिस प्रताड़ना से दो की मौत
पुलिस ने थानेदार की हत्या के आरोप में 14 व थाने में तोड़फोड़ करने के आरोप में 27 लोगों पर एफआईआर की। बाद में आरोपितों की संख्या बढ़ाकर 87 कर दी। अंग्रेजी हुकूमत ने छापामरी के नाम पर दर्जनों गांव में कहर बरपाया। महदेईया को आग के हवाले कर दिया। लोग अंग्रेजों के भय से घर छोड़कर भागने लगे। इसी बीच नेपाल के जलेसर जेल में पुलिस की प्रताड़ना से मुस्तफागंज के बिहारी ठाकुर व हरका के सुवंश झा की मौत हो गई।
जुब्बा सहनी ने वालर को मारने की बात स्वीकारी
वालर हत्याकांड की सुनवाई पूरी हो चुकी थी। चैनपुर के जुब्बा सहनी ने जूरी की मंशा को पहले ही भांप लिया। फैसला आने से पहले ही उन्होंने अदालत में स्वीकार कर लिया कि वालर को मैंने मारा। अंग्रेजी हुकूमत ने 11 मार्च 1944 को भागलपुर सेंट्रल जेल में जुब्बा सहनी को फांसी दे दी। वहीं, पुरैनिया के राजदेव सिंह, रामधारी सिंह, मुस्तफागंज के बिहारी साह व मुसलमानीचक के रुपन भगत को आजीवन कारावास की सजा दी गई। आठ लोगों को रिहा कर दिया गया। इनमें रौशन साह, लक्ष्मी सिंह, जनक भगत, पलट भगत, नारायण महतो, संतलाल महतो, अकलू बैठा व गोविंद महतो का नाम शामिल थे। बाकी 73 आरोपितों को पांच वर्ष के कारावास की सजा दी गई थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या बबीता जी अब कभी नहीं लौटेंगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में? मुनमुन दत्ता ने खुद तोड़ी चुप्पी

भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों...

Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का टीज़र होगा 3 मिनट लंबा

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के...

National Doctors Day 2025: जानें डॉक्टर्स डे की थीम, इतिहास और डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका महत्व

हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस...

गुम है किसी के प्यार में होने जा रहा है ऑफ एयर, हितेश भारद्वाज बोले- ‘गुम कभी गुम नहीं होगा’

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में अब अपने...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp