सोमवार, मार्च 23, 2026 2:07 अपराह्न IST
होमHealthओरल कैंसर का बड़ा कारण है तम्बाकू

ओरल कैंसर का बड़ा कारण है तम्बाकू

Published on

मुजफ्फरपुर। मझौलिया स्थित एक होटल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम सीडीई में दंत रोग विशेषज्ञों ने माना की तम्बाकू के साथ खराब खानपान व जीवन शैली में तनाव ओरल कैंसर का बड़ा कारक है। इससे पीड़ित अधिकांश मरीजों की केस हिस्ट्री से यह खुलाशा हुआ है।
विभिन्न अस्पतालों व जिलों से आए डॉक्टरों ने तंबाकू के कारण हो रही दांतों में गड़बड़ी और इसके निराकरण पर नए मेडिकल विज्ञान की खोज पर चर्चा की। बीएचयू के ओरल सर्जर डॉ. अखिल कुमार सिंह ने कहा कि तम्बाकू सेवन से दांत व जबड़े खराब हो जाते हैं। हालांकि कई आधुनिक तकनीक आ गई है जिससे इलाज संभव है। कहा कि कैंसर का कारक तम्बाकू को माना जा रहा है। लेकिन अब कई केस ऐसे कारण भी सामने आ रहे हैं जिनके अध्ययन से पता चलता है कि खराब खानपान व अनियमित दिनचर्या से भी यह खतरनाक बीमारी हो रही है। खाद्य पदार्थों, यहां तक हरी साग-सब्जियों में जिस केमिकल का प्रयोग हो रहा है, उससे भी कैंसर होने का खतरा बना रहता है।
पटना एम्स के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि एक विशेष प्रकार का सीटी स्कैन कर अति गंभीर दंत रोगियों का इलाज व सर्जरी संभव है। यह जानकारी आमलोगों के साथ दंत रोग विशेषज्ञों को भी होनी जरूरी है। रामा मेडिकल कॉलेज कानपुर के डॉ. अभिषेक सिद्धार्थ ने दांतों की बदबू व अन्य सामान्य समस्याओं व इसके इलाज की नई विधियों के बारे में बताया। मौके पर डॉ. गोविन्द प्रसाद, डॉ. कुमार मानवेन्द्र, डॉ. फिरोज आलम, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. पीयूष, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. एस दमन, डॉ. नीतेश, डॉ. राहुल ने भी कई जानकारियां साझा की।

अध्यक्षता डॉ. शोभना चंद्रा ने की। संचालन डॉ. श्रीप्रकाश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। मौके पर काफी संख्या में दंत रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से दुनिया की ऊर्जा नस दब चुकी है?

क्या दुनिया एक नए तेल युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? क्या स्ट्रेट ऑफ...

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...