Health

मीनापुर में कोरोना के 23 पॉजिटिव मिलते ही मचा हड़कंप

पॉजिटिव होने वालों में एक आठ साल का बच्चा भी

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार का ग्रामीण इलाका अब तेजी से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगा है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक ही रोज में कोरोना संक्रमण के 23 मामले प्रकाश में आते ही दो जुलाई को हड़कंप मच गया। इसी के साथ यहां संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ कर 30 हो गई है। स्वास्थ्य प्रबंधक दिलिप कुमार ने बताया कि पॉजिटिव होने वालों में एक बहुचर्चित पंचायत के 17 और दूसरे एक पंचायत के 6 लोग शामिल है। इसमें 20 पुरुष और 3 महिला है। कोविड-19 की चपेट में आने वाला एक 8 साल का बच्चा भी है। जबकि, 3 लोगो का उम्र 60 वर्ष से अधिक है।
जानकारी के मुताबकि, इसमें से अधिकांश प्रवासी मजदूर है। किंतु, कई ऐसे भी है, जिनका कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं है। अस्पताल के प्रभारी डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय मुखिया की मदद से पॉजिटिव पाये गये लोगो को चिन्हित करके शुक्रवार की सुबह तक सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मरण रहें कि जांच रिपोर्ट आने में पहले ही एक सप्ताह से अधिक का समय लगा चुका है। सवाल उठता है कि इस बीच इन लोगो के संपर्क में आने वालों की पहचान कब होगी?
समाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां ने कंटेनमेंट जोन बनाने और गांव में बड़े पैमाने पर कोविड-19 की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव होने वाले लोग पिछले एक सप्ताह से अपने परिवार और समाज के लोगो के संपर्क में थे। इसी के साथ गांव में होने वाले समारोह के नाम पर जुटाई जा रही भीड़ को काबू में रखने की मांग भी अब उठने लगा है। कुल मिला कर एक रोज में 23 लोगो के पॉजिटिव होने की खबर फैलते ही गांव के लोग सहम गये है।

This post was published on जुलाई 3, 2020 10:39

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022