कांटी सड़क हादसा
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एनएच पर ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों सवार 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 की पहचान हो गई है। जबकि, एक की पहचान नहीं हो सकी है। इस दुर्घटना में दो घायल भी हैं। इसमें से एक को पटना रेफर किया गया है। मरने वाले सभी मुजफ्फरपुर के हथौड़ी और औराई प्रखंड के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश से भाड़े की स्कॉर्पियो बुक कर अपने घर होली मनाने के लिए यह सभी निकले थे। स्कॉर्पियो में सवार सभी की मौत हो गई है। हथौड़ी और औराई पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दे दी गई है। सभी लाश को एसकेएमसीएच पहुंचाया दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
हादसे में मौत के मुंह में समा चुकें 11 लोगों की पहचान हो गई है। इसमें हथौड़ी थाना के डीहजीवर निवासी ध्रुव सहनी, मनीष कुमार, जयकरण सहनी, रामबरन सहनी, रितिक रोशन, राजू सहनी, रंजन साह, विकास साह, सिकंदर सहनी और मीनापुर थाना के पानापुर बंगला टोला के गोकुल मांझी और चैनपुर गांव के अरुण सहनी का नाम शामिल है। जबकि, एक मृतक की शिनाख्त होना अभी बाकी है।
This post was published on मार्च 7, 2020 13:50
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More