Home Bihar Muzaffarpur विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन

विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन

​संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के डेरा चौक बाजार पर विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के आयोजन के प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकडो की संख्या में मोटरसाइकिल, दर्जनों चार चक्का वाहन, एवं दर्जनों घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा के दौरान महर्षि दयानंद के जीवन से जुड़ी अनंत ज्ञान के बारे में बताया गया। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व महायज्ञ के व्यवस्थापक व भाजपा नेता संजीव कुमार ने किया।
आर्य समाज के पंडित दशरथ प्रसाद, अजीत शास्त्री, रामेश्वर शाह ने यजुर्वेद मे जिंदगी जीने के तरीको को विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि इस महायज्ञ का मूल उद्देश्य व्यक्ति के जीवन जीने की सही तरीकों को दर्शाना है। इस यज्ञ में बड़े पैमाने पर योग शिक्षा भी दी जाएगी। आसन व प्राणायाम के गुर सिखाये जायेंगे। यज्ञ में विशेष रुप से महाचर्चित धनुर्धारी नेमी प्रकाश एवं बहन सुमन भी शब्दभेदी बाण चलाएंगे। शुक्रवार को निकले विशाल शोभायात्रा में जन कल्याण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित साह, श्यामसुंदर कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, मुन्ना कुशवाहा, राजू कुमार, अनिल कुमार, उप मुखिया राजकिशोर प्रसाद, विजय कुमार, मुनचुन जायसवाल, रंजन कुमार साहित डेराचौक  के सभी दुकानदार एवं सैकड़ों पंचायत वासी उपस्थित थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Show comments

Exit mobile version