उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI), पीएसी प्लाटून कमाण्डर और महिला पीएसी प्लाटून कमाण्डर के कुल 4543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार apply.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2025 तय की गई है। आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। यह भर्ती न केवल यूपी बल्कि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी खुली है।
पदों का विवरण
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार कुल 4543 पदों में 4242 सब-इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के 60 प्लाटून कमाण्डर और बरेली, लखनऊ व गोरखपुर की महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय डिग्री का होना जरूरी है, परीक्षा में शामिल या अपीयरिंग अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
प्राथमिकता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिन्होंने:
-
DOEACC/NIELIT से ओ-लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो
-
एनएसएस का दो वर्ष का प्रमाणपत्र हो
-
एनसीसी बी सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो
आयु सीमा और छूट
इस बार सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम 3 साल की एकमुश्त आयु छूट दी गई है, जो केवल इसी भर्ती के लिए मान्य होगी।
-
जनरल/EWS: 21 से 31 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004 के बीच)
-
एससी/एसटी/ओबीसी: 21 से 36 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004 के बीच)
शारीरिक मानक (PST)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
-
ऊंचाई: जनरल/ओबीसी/एससी – 168 सेमी, एसटी – 160 सेमी
-
सीना: जनरल/ओबीसी/एससी – 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाकर)
एसटी – 77 सेमी (बिना फुलाए) और 82 सेमी (फुलाकर)
सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।
महिला उम्मीदवारों के लिए:
-
ऊंचाई: जनरल/ओबीसी/एससी – 152 सेमी, एसटी – 147 सेमी
-
वजन: न्यूनतम 40 किलो
चयन प्रक्रिया
भर्ती में चार चरण होंगे –
-
लिखित परीक्षा
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।
लिखित परीक्षा
-
OMR शीट पर 400 अंकों की परीक्षा होगी, समय 2 घंटे।
-
कुल 160 प्रश्न –
-
सामान्य हिंदी
-
मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान
-
संख्यात्मक व मानसिक योग्यता
-
मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक क्षमता
-
-
प्रत्येक सेक्शन 100 अंक का होगा।
-
न्यूनतम क्वालिफिकेशन: प्रत्येक विषय में 35% और कुल 50% अंक।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
-
पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
-
महिलाएं: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
OTR की प्रक्रिया
आवेदन से पहले uppbpb.gov.in पर OTR करना अनिवार्य है। इसके लिए यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी है। OTR के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य की भर्तियों में बार-बार व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी। पंजीकरण के लिए आधार, डिजीलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितम्बर 2025
-
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 सितम्बर 2025
-
शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 13 सितम्बर 2025
आवेदन शुल्क
-
जनरल/EWS/OBC: ₹500
-
एससी/एसटी: ₹400
नशीले पदार्थ पर सख्ती
PET के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थ का सेवन करते पाए जाने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जाति प्रमाण पत्र की वैधता
OBC/EWS का प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 11 सितम्बर 2025 के बीच का होना चाहिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
