रमेश पोखरियाल
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक 5 मई को इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जेईई तथा मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तिथियों की घोषणा होने की संभावना है। 5 मई को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, वेबिनार के माध्यम देश भर के छात्रों चर्चा करेंगे, उसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा करेंगे। उनका मानना है की, इससे छात्रों के मन का संशय दूर होगा और वे परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकेंगे।
साथ ही बयान में कहा गया है, कि कोरोना लॉकडाउन के कारण छात्रों के मन में उठ रहे प्रश्नों के जवाब रमेश पोखरियाल निशंक देंगे। आपको बता दे की इससे पूर्व वे वेबिनार के माध्यम से 27 अप्रैल को अभिभावकों के साथ संवाद कर चुके हैं, जिसमें पूरे देश से 20 हजार से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया था। इस चर्चा मे वे छात्रों को मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाइन शिक्षा के लिए विभिन्न अभियानों और योजनाओं के बारे में भी बताएंगे तथा इनका लाभ उठाने की भी अपील करेंगे
इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि, यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ध्यान रखना है, कि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो और साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना है, कि वो मानसिक रूप से सशक्त रहें।
This post was published on मई 4, 2020 12:31
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More