Society

आतंकियों ने अगवा करके तीन पुलिसकर्मियों की किया हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना हरकत एक बार फिर से लोगो के सामने आया। आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को पहले अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर दी है। वहीं, अगवा हुए एक नागरिक को आतंकियों ने छोड़ दिया है। तीनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दरअसल, आतंकियों ने शोपियां जिले से तीन एसपीएओ समेत चार पुलिसकर्मियों का अपहरण किया था। घटना के कुछ घंटों बाद ही तीनों पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है।

घर में घूस कर किया था अपहरण

शोपियां जिले के कापरान गांव में आतंकवादियों ने एक कांस्टेबल और तीन एसपीओ के घर में घुसकर उनका अपहरण कर लिया था। जिन लोगो का अपहरण हुआ था, उनमें फिरदौस अहमद, एसपीओ कुलदीप सिंह और निसार अहमद के साथ फयाज अहमद भट्ट शामिल है। सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक सघन अभियान चलाया था।

आतंकी संगठन दे चुका था धमकी

बतातें चलें कि कुछ दिन पहले ही आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने इन पुलिसकर्मियों से इस्तीफा देने की मांग करते हुए ऐसा नहीं करने पर मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। इस बीच आतंकी संगठन ने धमकी भरे पोस्टर भी कई जगह लगाए गए है। आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी कि चार दिन के अंदर इस्तीफा दें और इस्तीफे की कॉपी को सोशल मीडिया पर अपलोड करें। धमकी में पुलिसकर्मियों के परिजनों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

This post was published on सितम्बर 21, 2018 11:43

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022