Categories: Crime

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

दिवाकर कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर। जिला के गायघाट थाना स्थित इस्टवेस्ट कॉरीडोर (एन एच 57) पर हुए सड़क दुर्घटना मे एक मजदूर की मौत हो गई। बुधवार की अहले सुबह हुई घटना के बारे मे बताया गया है कि जारंग स्थित एक ईंट भट्टा मे काम करने वाला मजदूर सुशील मांझी ड्राईवर के साथ ट्रैक्टर के ट्रॉली पर ईंट लाद कर जा रहा था। वह ट्रैक्टर के ट्रौली पर बैठकर मुजफ्फरपुर शहर मे ग्राहक को ईंट डिलीवरी देने जा रहा था। इस बीच बेरुआ रेला ढ़ाला के पास पीछे से आ रहे एक सफारी गाड़ी ने ट्रॉली मे धक्का मार दिया। जिससे ट्रॉली पर बैठा मजदूर सड़क पर जा गिरा। उसके सर मे गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेक्टर व सफारी का चालक गाडधी को वही छोड़ फरार हो गया। गायघाट पुलिस ने मृतक के चाचा उपेन्द्र मांझी के बयान पर अज्ञात सफारी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहन को जप्त कर लिया है।एसकेएमसीएच मे हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया।घटना के बाद से मृतक के गांव जारंग अड्डा पोखर मे मातम पसरा हुआ है।

This post was published on जून 15, 2017 20:06

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
दिवाकर कुमार सिंह

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024