Crime

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर समेत दो की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को भड़की हिंसा में स्याना थाने के इंस्पेक्टर की मौत हो गई और पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हो गई है। बतातें चलें कि गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहन फूंक दिए और चिंगरावठी पुलिस चौकी में आग लगा दी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के सिर में पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस की गोली से घायल हुए युवक सुमित की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। हालात अब नियंत्रण में है।

 

गोवंश को काटने से फूटा आक्रोश

घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र के महाव गांव के जंगल में अज्ञात लोगों ने करीब दो दर्जन गोवंश को काट डाले। गोवंश काटने की सूचना मिलने पर कई हिन्दू संगठन सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश के कटे अवशेषों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर चिंगरावठी पुलिस चौकी पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस पर किया पथराव

गुस्साई भीड़ ने बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया। किंतु, लोगों का गुस्सा और भड़क गया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें चिंगरावठी निवासी सुमित को गोली लग गई। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस के कई वाहन फूंक दिए। साथ ही चिंगरावठी पुलिस चौकी में आग लगा दी।

This post was published on दिसम्बर 3, 2018 19:16

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024