Health

मजदूरों पर केमिकल की बौछार के मामले में दो फायरमैन निलंबित

पिछले कुछ दिनों पहले दिल्ली से अपने घर लौटे मजदूरों को सैनिटाइज करने के नाम पर उत्तरप्रदेश के बरेली में लोगों को बैठाकर दमकल कर्मियों ने केमिकल का छिड़काव कर दिया था। इस घटना पर विपक्ष पार्टी ने उत्तरप्रदेश की सरकार तथा शासन व्यवस्था पर निशाना साधा था।

आपको बताते चलें की बरेली में सैनिटाइजेशन कर रही फायर ब्रिगेड की टीम ने बसों का इंतजार कर रहे मजदूरों, महिलाओं व बच्चों को बैठाकर उनके ऊपर केमिकल छिड़काव कर दिया था। इससे लोगों की त्वचा झुलस गई और आंखों में भी काफी तकलीफ हुई थी। इस घटना पर स्थानीय डीएम ने बताया था की, ये घटना कर्मचारियों के अतिसक्रियता के कारण हुआ है। उन्होने सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जांच के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने लीडिंग फायरमैन महेश और स्प्रे पाइप हाथ में पकड़ने वाले फायरमैन आसिम को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की।

फायर सर्विस के डीजी आरके विश्वकर्मा ने बताया कि, सैनिटाइजेशन के दौरान फायरकर्मी ध्यान रखें कि किसी मानव या जानवरों के ऊपर इसका छिड़काव न हो। घरों व बिल्डिंगों के अंदर छिड़काव न करें, क्योंकि वहां ज्वलनशील वस्तुएं होती हैं। मीडिया को मौके पर बुलाने से बचें, उन्हें खुद ही फोटो उपलब्ध कराएं तथा अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें।

This post was published on अप्रैल 4, 2020 15:45

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022