Crime

चोरी के आरोप में किशोर को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिवाईपट्टी थाना के रामपुर रतन गांव से एक किशोर को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। यहां दबंगों ने चोरी का आरोप लगा कर एक 14 वर्षीय किशोर को चापाकल से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, उसका बाल भी मुंडवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और किशोर से मामले की जानकारी ली। इसके बाद प्रभारी थानेदार प्रभुनारायण साह के बयान पर सिवाईपट्टी थाने में गांव के दिनेश चौधरी व गोपाल चौधरी के खिलाफ किशोर को प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।

 

एसएसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी हरप्रीत कौर ने संज्ञान लेते हुए मीनापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच के लिए गांव भेजा। यहां पीड़ित किशोर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि चोरी के आरोप में दबंगों ने चापाकल से बांध कर उसकी पिटाई की है। यही नहीं, उसके आधे बाल भी मुंडवा दिए। इससे पहले लोहे के गरम रड से उसको कई जगह दागा भी गया और करीब दो घंटे तक धूप में बांध कर रखा गया। इससे भी जब दबंगो का मन नहीं भरा तो उसको चूने का टीका लगाकर किशोर को पूरे गांव में घुमाया।

This post was published on सितम्बर 27, 2018 12:29

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024