विकाश कुमार गुप्ता
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े गुलाबपट्टी पंचायत की मुखिया ललीता देवी के पति रमेश सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी हैं। घटना साहेबगंज थाना के गुलाबपट्टी की है। जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब मुखिया पति रमेश सिंह अपने घर के पास घुम रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनन-फानन में रमेश को अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। वहीं, तनाव का माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । आक्रोशित लोग साहेबगंज पथ पर टायर जलाकर हंगामा एवं प्रदर्शन किया हैं। सुचना पर पश्चमी डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर कैंप कर रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया की स्थिति नियंत्रित हैं। घटना स्थल पर कई विभागीय पदाधिकारी जांच में जूटे हैं। अब तक किसी भी आरोपित का नाम सामने नही आई हैं। सभी विन्दुओं पर पुलिस गंभीरता से जाँच कर रही हैं।
This post was published on जुलाई 14, 2017 14:34
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More