संतोष कुमार गुप्ता
मीनापुर। मुस्तफागंज बाजार के होटल से एक शराबी को रंगे हाथो पकड़े जाने के बाद पुलिस अब सख्त हो गयी है। दरोगा दिनेश सिंह ने झिटकहिया गांव के सुबोध सिंह उर्फ लड्डू सिंह को नशे की हालत मे गिरफ्तार किया है।उसके पास से एक बोतल शराब बरामद किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि लड्डू को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब नियमियत रूप से होटलो मे छापेमारी करेगी। पुलिस गश्ती मे भी इस पर कड़ी निगाहे रखी जायेगी। दो रोज पूर्व धर्मपुर गांव के परचुन दुकान से भी दस बोतल शराब बरामद किया गया था। पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियो पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। होम डिलेवरी करने वालो पर खास निगाहे है। साथ ही पकड़े गये अवैध शराब को नष्ट करने के लिए जिला प्रशासन से तिथि निर्धारण करने के लिए पत्र लिखा गया है। वही शराब के साथ पकड़े गये वाहन का राज्यसात भी किया जायेगा। साथ ही जिस घर से शराब बरामद हुई है उस घर को जब्त करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गयी है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया की मीनापुर को शराब मुक्त बनाया जायेगा।
This post was published on मई 17, 2017 08:57
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More